×
ग्वालियर में CA से 21.05 करोड़ की साइबर ठगी, शाजापुर जिला पंचायत सदस्य और रतलाम का हैंडलर गिरफ्तार; छह राज्यों में फैला नेटवर्क

ग्वालियर में CA से 21.05 करोड़ की साइबर ठगी, शाजापुर जिला पंचायत सदस्य और रतलाम का हैंडलर गिरफ्तार; छह राज्यों में फैला नेटवर्क

जांच में 50 लाख रुपये की रकम छह राज्यों के 100 से ज्यादा बैंक खातों में पहुंचने की जानकारी मिली है।

Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 09:36:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 09:36:45 PM (IST)

Cyber Fraud: CA से 21.05 करोड़ ठगी की रकम 100 से ज्यादा खातों में पहुंची

HighLights

  1. रतलाम निवासी हैंडलर अंकित वर्मा भी गिरफ्तार हुआ
  2. 50 लाख रुपये 100 से ज्यादा खातों में पहुंचाए गए
  3. बैंक खाते छह राज्यों में फैले मिले, मनी ट्रेल जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय और रतलाम निवासी हैंडलर अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया है। अंकित अपना नेटवर्क बिहार के पटना से संचालित कर रहा था।

तीन अन्य लोगों के नाम सामने आए

पूछताछ में अंकित ने साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस अब हैंडलर नेटवर्क से जुड़े लोगों और विभिन्न राज्यों में मौजूद बैंक खातों की जांच कर रही है।

50 लाख रुपये 100 से ज्यादा खातों में पहुंचे

जांच का मुख्य फोकस ठगी की रकम की मनी ट्रेल पर है। पुलिस के अनुसार जगदीश मालवीय के बैंक खाते में ठगी के 50 लाख रुपये पहुंचे थे। इसके बाद चंद मिनटों में ही यह रकम 100 से ज्यादा बैंक खातों में ट्रांसफर हो गई। ये खाते छह राज्यों में स्थित हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि रकम किन-किन खातों में भेजी गई और बाद में कहां से निकाली गई। मामले में अभी रकम की रिकवरी नहीं हो सकी है।

मोबाइल और लैपटाप की फोरेंसिक जांच

जगदीश मालवीय और अंकित वर्मा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दोनों के मोबाइल और लैपटाप की साइबर फोरेंसिक लैब में जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों ने साइबर ठगी से मिली रकम से कितनी संपत्ति जुटाई है।

#गवलयर #म #स #करड #क #सइबर #ठग #शजपर #जल #पचयत #सदसय #और #रतलम #क #हडलर #गरफतर #छह #रजय #म #फल #नटवरक

Previous post

Preity Zinta: ‘आमिर के लिए बहुत सम्मान है’, वायरल वीडियो पर प्रीति जिंटा ने दी सफाई; पैपराजी की लगा दी क्लास

Next post

MP Weather: मानसून को लेकर IMD का नया अपडेट, जानिए इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में कैसा रहेगा अगले हफ्ते का मौसम

Post Comment