नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले में लगातार वर्षा, जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए भोपाल कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं।
आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 12 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय की आवश्यकता और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन या वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा सकेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अत्यधिक वर्षा, बाढ़, मार्ग अवरुद्ध होने या अन्य कारणों से जिन विद्यालयों तक विद्यार्थियों का पहुंचना जोखिमपूर्ण है, उन्हें चिह्नित किया जाए।
ऐसे विद्यालयों के संबंध में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति का अलग से सत्यापन कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें जोखिम वाले मार्गों से विद्यालय पहुंचने के लिए बाध्य नहीं किया जाए।
#School #Closed #बरश #क #चलत #अगसत #क #भपल #म #सकल #रहग #बद #शकषक #क #आन #हग



Post Comment