पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज का दौरा खत्म करने के बाद अब बाबर आजम की कप्तानी में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर पहुंच चुकी है, जिसका पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम इस टेस्ट सीरीज से पहले वहां के हालात में ढलने के लिए तीन दिनों का अभ्यास मैच केंट काउंटी क्रिकेट क्लब में PCC सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेल रही है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी के दौरान अपने दाहिने हाथ के चोटिल कर बैठे जिसके चलते वह काफी दर्द में देखे गए। बाबर आजम जहां तुरंत रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए तो वहीं उनकी इस चोट ने पाकिस्तानी टीम की टेंशन को भी बढ़ा दिया है।
प्रैक्टिस मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे बाबर आजम
बाबर आजम की चोट को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से जारी बयान में जानकारी दी कि टीम डॉक्टर की जांच और एहतियाती उपायों के बाद, बाबर को प्रैक्टिस मैच के बाकी हिस्से से आराम करने की सलाह दी गई है। अब बाबर आजम 17 अगस्त को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। बाबर आजम की चोट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में बाबर की उपलब्धता को लेकर टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ गई है। बाबर आजम को इस हाथ में दूसरी बार चोट लगी है, जिसमें इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान उनको इसी हाथ में चोट लगी थी।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने वॉर्मअप मुकाबले में कटाई नाक
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले बाबर आजम के चोटिल होने से जहां पाकिस्तानी टीम की टेंशन बढ़ गई है तो वहीं वॉर्मअप मुकाबले में बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन ने इस चिंता को दुगना कर दिया है। PCC सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ मुकाबले के दूसरे दिन पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 238 रन बनाकर सिमट गई जिसमें उनकी तरफ से सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी अब्दुल्ला शफीक ने खेली। इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 50 रनों का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हुईं जेमिमा; BCCI ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
गुरनूर या प्रसिद्ध, गॉल टेस्ट के प्लेइंग 11 में इनमें से कौन खेलेगा? कप्तान शुभमन गिल ने दिया बयान
Latest Cricket News
#पकसतन #टम #क #इगलड #क #खलफ #टसट #सरज #स #पहल #बढ #टशन #परकटस #मच #म #चटल #हए #कपतन #बबर #आजम



Post Comment