बीते महीनों से पंजाब में हो रहे ग्रेनेड अटैक पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। अब Happy Passia की गिरफ्तारी के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां रहकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानी समूहों से संबंध का शक है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 10:59:10 AM (IST)
Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 02:49:32 PM (IST)
HighLights
- एनआईए ने पासिया पर रखा था पांच लाख का इनाम
- चंडीगढ़ में पुलिस अधिकारी के घर हुए था ग्रेनेड हमला
- इसकी जिम्मेदारी लेकर चर्चा में आया था हैप्पी पासिया
एजेंसी, वाशिंगटन (Happy Passia Arrest)। पंजाब में पिछले दिनों हुए ग्रेनेड अटैक सहित विभिन्न आतंकी साजिश में शामिल गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। पासिया भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल है।
पासिया को संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता बताया जा रहा है। पंजाब में कई आतंकी घटनाओं में पासिया की भूमिका के लिए भारतीय एजेंसियां जांच कर रही थीं।
एनआईए ने पासिया के सिर रखा है पांच लाख का इनाम
- पासिया पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। वह पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया था। सैक्रामेंटो में पासिया की गिरफ्तारी के बाद इन एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली है।
.jpg)
(FBI की गिरफ्त में हैप्पी पासिया)
यहां भी क्लिक करें- पंजाब में भ्रष्टाचारियों और नशे के तस्करों पर कसी जा रही नकेल, बुलडोजर के कारण खौफ में अपराधी
अब भारत लाने की कोशिश तेज
इस बीच, भारत सरकार ने पासिया के प्रत्यर्पण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बीते दिनों मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा के सफल प्रत्यर्पण के बाद उम्मीद है कि इस मामले में तेज कार्रवाई होगी।
पासिया ने पंजाब में एक के बाद एक करीब 14 ग्रेनेड हमले करवाए। हमले को अंजाम देने के बाद वह सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेता था।
Source link
#Happy #Passia #पजब #म #पछल #मह #म #गरनड #अटक #क #मसटरमइड #अमरक #स #गरफतर #जनए #कन #ह #हपप #पसय
Post Comment