×
इंदौर में रॉन्ग साइड से आई बाइक के हैंडल में फंसा महिला का बैग, झटके से सड़क पर गिरने से मौत

इंदौर में रॉन्ग साइड से आई बाइक के हैंडल में फंसा महिला का बैग, झटके से सड़क पर गिरने से मौत

Indore Road Accident: तिल्लौर निवासी 30 वर्षीय पूजा पाटीदार पति निर्मल और 8 साल के बेटे शिवाय के साथ बाइक से मायके उज्जैन राखी मनाने जा रही थी, बायपास…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 11:31:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 01:16:56 PM (IST)

बायपास पर सड़क हादसे शिकार हुई पूजा पाटीदार की तस्वीर।

HighLights

  1. पूजा बाइक पर पीछे बैठी थी, हाथ में कपड़ों का बैग था
  2. रॉन्ग साइड से आ रही बाइक के हैंडल में बैग अटक गया
  3. पूजा सड़क पर गिर गई, बाइक दूर तक घसीटते ले गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राखी मनाने पति और बेटे के साथ मायके (उज्जैन) जा रही 30 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बायपास पर गलत दिशा से आए बाइक सवार के हैंडल में महिला का बैग अटक गया। इससे दोनों बाइक का संतुलन बिगड़ा और महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान तिल्लौर निवासी 30 वर्षीय पूजा पाटीदार के रूप में हुई है। वह पति निर्मल पाटीदार और आठ वर्षीय बेटे शिवाय के साथ मायके जा रही थी। पूजा बाइक पर पीछे बैठी थी और उसके हाथ में कपड़ों से भरा बैग था।

बायपास (बेस्ट प्राइस के पास) पर दूसरी बाइक पर सवार युवक गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए निकला। इसी दौरान पूजा के हाथ में मौजूद बैग उस बाइक के हैंडल में फंस गया। अचानक हैंडल में फंसे बैग के खिंचने से दोनों बाइक असंतुलित हो गईं और पूजा सड़क पर जा गिरी।

सिर में लगी गंभीर चोट, खून बहता रहा

जेठ प्रदीप के मुताबिक, बाइक पूजा को दूर तक घसीटते हुए ले गई थी। हादसे में पूजा के सिर में गहरी चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उसके मुंह, नाक और कान से खून निकलने लगा।

पति निर्मल ने एंबुलेंस (108) से तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में राखी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्मल खेती के साथ नमकीन कारखाने में गाड़ी चलाने का काम भी करता है। निर्मल और शिवाय को भी मामूली चोट आई है।

#इदर #म #रनग #सइड #स #आई #बइक #क #हडल #म #फस #महल #क #बग #झटक #स #सडक #पर #गरन #स #मत

Previous post

दलीप ट्रॉफी- वेस्ट जोन को हराकर नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में:गायकवाड के रनआउट से पलटा मैच, आबिद मुश्ताक को 9 विकेट

Next post

जसप्रीत बुमराह का सिंहासन हाथ से निकला, 36 साल के खिलाड़ी ने पहली बार कर लिया कब्जा

Post Comment