×
इंदौर में कांग्रेस नेत्रियों ने मनुस्मृति का किया दहन, रात में नेता-पदाधिकारी बैठे धरने पर

इंदौर में कांग्रेस नेत्रियों ने मनुस्मृति का किया दहन, रात में नेता-पदाधिकारी बैठे धरने पर

इंदौर में गांधी प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने महिलाओं के साथ मनुस्मृति का सांकेतिक दहन किया।

Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 07:57:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 08:29:16 AM (IST)

कांग्रेस नेताओं ने रात को अहिल्या प्रतिमा पर दिया धरना।

HighLights

  1. राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान के विरोध में मोर्चा
  2. शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा मुद्दा उठाने पर फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ
  3. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को दलित विरोधी मानसिकता वाली पार्टी बताया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस सोमवार दोपहर से शाम तक विरोध प्रदर्शन के मूड में नजर आई। दोपहर में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन कर महिलाओं के साथ मनु स्मृति का सांकेतिक दहन किया। दूसरी ओर देर रात कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी राजवाड़ा पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस रात 10 बजे बाद तक धरना देते रहे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने मोर्चा खोला है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल को धोकर शुद्धीकरण किया।

naidunia_image

धरना देकर किया प्रदर्शन

यह भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का उदाहरण है। अब तक कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उठाया तो उनके खिलाफ ही एक फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस कार्रवाई का कांग्रेस नेता विरोध कर रहे हैं। सोमवार रात को राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, कुणाल सोलंकी, शैलेश गर्ग, विनय बाकलीवाल, राजा चौकसे, अमन बजाज, देवेंद्रसिंह यादव, लोकेश हार्डिया एवं समस्त ब्लाक अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद थे।

#इदर #म #कगरस #नतरय #न #मनसमत #क #कय #दहन #रत #म #नतपदधकर #बठ #धरन #पर

Post Comment