×
इंदौर मेट्रो में गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक जल्द सफर कर सकेंगे शहरवासी

इंदौर मेट्रो में गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक जल्द सफर कर सकेंगे शहरवासी

Indore Metro: इंदौर मेट्रो के इस करीब साढ़े 17 किमी के हिस्से में पहले 6 किमी में कमर्शियल रन हुआ था। इसके शुरू होने से गांधी नगर से विजय नगर और रेडिस…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 12:32:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 12:48:39 PM (IST)

इंदौर में मेट्रो के ट्रायल रन की तस्वीरें।

HighLights

  1. गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो का कमर्शियल रन जल्द शुरू हो सकता है
  2. सीएमआरएस एनओसी की अवधि पूरी होने पर फिर निरीक्षण होगा
  3. एनओसी का समय पूरा होने के बाद मंजूरी के लिए फिर सभी प्रक्रियाएं होती हैं

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर में गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो रेल का कमर्शियल रन जल्द शुरू हो सकता है। अभी तक इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा था। आने वाले कुछ दिनों में ही यह रूट यात्रियों के लिए शुरू किया जा सकता है।

इसके पहले भी कमर्शियल रन शुरू होने वाला था और दो बार इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। सीएमआरएस से अनुमति नहीं मिलने पर यात्रियों के लिए इस रूट पर कमर्शियल रन शुरू नहीं हो सका था।

इंदौर में मेट्रो के कमर्शियल रन को शुरू करने के लिए इस बार अधिकारियों ने एक बार फिर तैयारी की गई। सीएमआरएस की एनओसी की अवधि पूरी होने पर फिर से निरीक्षण किया जाएगा।

आसान होगा सफर

शहरवासियों को गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो रेल चलने का बेसब्री से इंतजार है। इसके शुरू होने से सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोग आसानी से गांधी नगर से विजय नगर और रेडिसन तक पहुंच सकेंगे। साढ़े 17 किमी के इस हिस्से में पहले 6 किमी में कमर्शियल रन हुआ था।

#इदर #मटर #म #गध #नगर #स #रडसन #चरह #तक #जलद #सफर #कर #सकग #शहरवस

Previous post

24 घंटे के भीतर टूट गया Deepti Sharma का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वूमेंस टी20 क्रिकेट इतिहास की बनीं थीं सबसे सफल गेंदबाज

Next post

ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में बुमराह तीसरे नंबर पर फिसले:पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने नंबर-1 पोजीशन छीनी थी; टॉप-10 बल्लेबाजों में दो भारतीय

Post Comment