इंदौर में आयोजित होने वाला राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों की गूंज सात दिन आगे बढ़ा दिया गया है। पूर्व घोषणा के अनुसार 12 सितंबर को होने वाला यह आयोज…और पढ़ें
HighLights
- पटवारी बोले: मैं आधे घंटे तक मनाता रहा कलेक्टर को, मुख्य सचिव से भी की बात
- राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों की गूंज सात दिन आगे बढ़ा दिया गया है
- 12 सितंबर को होने वाला यह आयोजन अब 19 सितंबर को आयोजित होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर में आयोजित होने वाला राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों की गूंज सात दिन आगे बढ़ा दिया गया है। पूर्व घोषणा के अनुसार 12 सितंबर को होने वाला यह आयोजन अब 19 सितंबर को आयोजित होगा। आयोजन के लिए जगह नहीं मिलने से यह स्थिति बनी।
बुधवार को प्रदेश और जिले के तमाम कांग्रेस नेता आयोजन की तैयारियों को लेकर इंदौर में जुटे थे। तैयारियों की बैठक के बीच ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आयोजन आगे बढ़ाने की घोषणा की। पटवारी ने नेताओं से कहा कि मैंने खुद आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम आवंटित करने के लिए कलेक्टर से बात की। आधे घंटे तक उन्हें मनाने की कोशिश की। बाद में मुख्य सचिव से भी चर्चा की लेकिन स्टेडियम नहीं दिया गया।
बुधवार को सुबह से शाम तक कांग्रेस ने राहुल के आयोजन की तैयारियों के लिए लगातार छह बैठकें की। पहले प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। इसमें इंदौर-उज्जैन और भोपाल संभाग के तमाम कांग्रेस नेता शामिल हुए। बाद में एनएसयूआई की प्रदेश स्तरीय बैठक, युवा कांग्रेस की बैठक, महिला कांग्रेस की बैठक और अंत: में जिला और शहर कांग्रेस की बैठक हुई।
प्रदेश प्रभारी चौधरी और अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निर्देश दिए कि हर बड़े-छोटे नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता को विद्यार्थियों और युवाओं के बीच आयोजन का न्यौता देने के लिए जाना होगा। बैठक में राहुल गांधी के इस आयोजन के प्रभारी केवी बैजू, प्रदेश की सह प्रभारी उषा नायडू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया समेत जिला, शहर और वार्ड स्तर के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अब मैदान के आवंटन की कोशिश
कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित खाली मैदान को वैकल्पिक स्थान के रूप में चुनते हुए तैयारियां शुरू कर दी थी। अब यही स्थान आयोजन के लिए तय होता दिख रहा है। कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार आने वाले सप्ताह में बरसात की संभावना है। ऐसे में इस मैदान में आयोजन के लिहाज से वाटरप्रूफ डोम और पर्याप्त सुविधा व सुरक्षा के प्रबंध करना जरूरी दिख रहा है।काम ज्यादा है और 12 सितंबर को आयोजन होता तो इतनी जल्दबाजी में समय पर तैयारियां होना मुश्किल दिख रहा था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से ही दिल्ली सूचना भेजकर एक सप्ताह का समय और लिया गया।
अब एक लाख लोगों का लक्ष्य
प्रदेश कांग्रेस ने आयोजन की तारीख आगे बढ़ने के साथ ही अब इसमें जुटने वाली संख्या का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। बैठक में जिला और शहर अध्यक्ष के साथ पटवारी ने भी कांग्रेस पदाधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। कहा गया कि क्योंकि अब आयोजन के लिए एक सप्ताह का समय और मिल गया है ऐसे में छात्रों की गूंज में 50 हजार नहीं बल्कि एक लाख युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखना चाहिए। सह प्रभारी उषा नायडू ने कहा कि राहुल सिर्फ युवाओं की समस्या पर बात ही नहीं करेंगे बल्कि युवा भी उनके सामने मंच से भी समस्या रख सकेंगे।
क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन
आयोजन में शामिल होने वाले युवाओं को न्यौता दिया जाएगा और पहले रजिस्ट्रेशन भी होगा। इसके लिए राहुल गांधी के दिल्ली दफ्तर से एक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। इस आयोजन में प्रस्तुति देने वाले कलाकार गायक का नाम भी तय हो रहा है। क्यूआर कोड युवाओं के मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके जरिए वे रजिस्ट्रेशन कर आयोजन में भागीदारी करेंगे।
यह भी पढ़ें- RGPV से राजीव गांधी का नाम हटाने पर MP में सियासी बवाल: कांग्रेस बोली- ‘ओछी मानसिकता, भुगतने होंगे गंभीर परिणाम’
#इदर #म #रहल #गध #क #छतर #क #गज #क #आयजन #म #एक #लख #लग #क #लकषय #कयआर #कड #स #हग #रजसटरशन



Post Comment