×
Delhi Weather Today : दिल्ली पर मॉनसून खूब मेहरबान! सालभर की बारिश का कोटा 4 माह पहले ही पूरा; आज कैसा मौसम

Delhi Weather Today : दिल्ली पर मॉनसून खूब मेहरबान! सालभर की बारिश का कोटा 4 माह पहले ही पूरा; आज कैसा मौसम

Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली पर इस बार मॉनसून खूब मेहरबान बना हुआ है। इसी के चलते दिल्ली में तय समय से 4 महीने पहले ही सालभर की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। बारिश के चलते लोगों को अब उमस और गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी कई पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार 6 सितंबर के लिए भी दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए ‘येलो-ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में साल भर में होने वाली बारिश से ज्यादा पानी अब तक बरस चुका है, जबकि साल पूरा होने में अभी भी लगभग चार महीने बाकी हैं।

पांच दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा था मॉनसून

दिल्ली में इस साल मौसम का रूप काफी हद तक मिला-जुला रहा है। राजधानी की मानक वेधशाला सफदरजंग में फरवरी, मई और जून का महीना सामान्य से कम बारिश वाला रहा है। दिल्ली में आमतौर पर 27 जून को मॉनसून का आगमन होता है, लेकिन इस बार मॉनसून पांच दिन की देरी से 2 जुलाई को दिल्ली पहुंचा। पहुंचने के बाद भी दिल्ली में मॉनसून की सुस्ती बनी रही। हालांकि, बाद में इसने रफ्तार पकड़ी और जुलाई और अगस्त, दोनों ही महीनों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। अब सितंबर महीने के पहले सप्ताह में भी जबर्दस्त बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान अभी सामान्य से नीचे बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रविवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

साढ़े सात डिग्री गिरा तापमान

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट देखी गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। शुक्रवार की तुलना में यहां पर अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

राजधानी की हवा में और सुधार हुआ

मौसम के कारकों के चलते राजधानी दिल्ली की हवा लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। शुक्रवार को यह 71 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर इसमें 12 अंकों का सुधार हुआ है।सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

#Delhi #Weather #Today #दलल #पर #मनसन #खब #महरबन #सलभर #क #बरश #क #कट #मह #पहल #ह #पर #आज #कस #मसम

Previous post

IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्‍तान ने टेके घुटने, बनाया T20I इतिहास का सबसे कम स्‍कोर

Next post

Ind W vs Pak W: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, T20Is में 150 मैचों के माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली कप्‍तान बनीं

Post Comment