×
ब्राजील टीम का ऐलान 9 सितंबर को:भारत के खिलाफ मैच के लिए 26 खिलाड़ी चुने जाएंगे, एंसेलोटी करेंगे घोषणा

ब्राजील टीम का ऐलान 9 सितंबर को:भारत के खिलाफ मैच के लिए 26 खिलाड़ी चुने जाएंगे, एंसेलोटी करेंगे घोषणा

  • Hindi News
  • Sports
  • Brazil Squad Announcement Kolkata Match | Carlo Ancelotti India FIFA List

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्राजील की मेंस फुटबॉल टीम के कोच कार्लो एंसेलोटी 9 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले FIFA इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान करेंगे। ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (CBF) ने 2 सितंबर को इसकी जानकारी दी।

भारत और ब्राजील के बीच मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 31 अगस्त को अपनी टीम घोषित कर चुका है, लेकिन ब्राजील के भारत आने वाले खिलाड़ियों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

सितंबर-अक्टूबर में तीन फ्रेंडली मैच खेलेगा ब्राजील

CBF के मुताबिक, एंसेलोटी 9 सितंबर को ब्रासीलिया समय के अनुसार दोपहर 3 बजे 26 खिलाड़ियों के नाम घोषित करेंगे। यह टीम सितंबर और अक्टूबर में होने वाले तीन इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों के लिए चुनी जाएगी।

CBF के अनुसार, ब्राजील 25 सितंबर और 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मुकाबला होगा।

ब्राजील का पिछला मैच

ब्राजील ने आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2026 में खेला था। FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में उसका सामना नॉर्वे से हुआ था। ब्राजील यह मैच 1-2 से हार गया था।

उस मुकाबले में विनिसियस जूनियर, एलिसन बेकर, मारक्विन्होस, नेमार जूनियर, कासेमिरो और एंड्रिक समेत कई खिलाड़ी ब्राजील की टीम में शामिल थे। इनमें से कितने खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच के लिए चुने जाएंगे, यह 9 सितंबर को टीम की घोषणा के बाद ही पता चलेगा।

भारत 25 सितंबर को पनामा के खिलाफ खेलेगा

भारत को इस इंटरनेशनल विंडो में दो और फ्रेंडली मैच खेलने हैं। ब्राजील से पहले भारत 25 सितंबर को बेंगलुरु में पनामा के खिलाफ खेलेगा।

भारत का तीसरा इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच दो बार की FIFA वर्ल्ड कप विजेता उरुग्वे के खिलाफ होगा। यह मैच भी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।

#बरजल #टम #क #ऐलन #सतबर #कभरत #क #खलफ #मच #क #लए #खलड #चन #जएग #एसलट #करग #घषण

Previous post

कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक भर सकेंगे फॉर्म

Next post

गुजरात के जज अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे एमपी हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, अगले सप्ताह भोपाल राजभवन में ले सकते हैं शपथ

Post Comment