×
गुजरात के जज अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे एमपी हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, अगले सप्ताह भोपाल राजभवन में ले सकते हैं शपथ

गुजरात के जज अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे एमपी हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, अगले सप्ताह भोपाल राजभवन में ले सकते हैं शपथ

गुजरात हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी क…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 04:08:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 04:08:39 PM (IST)

गुजरात के जज अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे एमपी हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

HighLights

  1. मध्य प्रदेश को मिला नया चीफ जस्टिस
  2. अल्पेश कोगजे होंगे 30वें चीफ जस्टिस
  3. अगले सप्ताह राजभवन में शपथ संभव है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गुजरात हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार रात नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। जस्टिस कोगजे को अगले सप्ताह भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल द्वारा मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

हालांकि शपथ का अंतिम कार्यक्रम राजभवन स्तर पर तय किया जाएगा।जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने 31 अगस्त को हुई बैठक में की थी। कालेजियम ने उन्हें गुजरात हाईकोर्ट से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा की थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पिछले कुछ समय से स्थायी मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था और जस्टिस विवेक रूसिया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

कौन हैं जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे?

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 को हुआ। उन्होंने बीएससी (केमिस्ट्री) के बाद एलएलबी कर 1993 में वकालत शुरू की। गुजरात हाईकोर्ट में उनकी प्रैक्टिस मुख्य रूप से विभिन्न कानूनी क्षेत्रों से जुड़ी रही। गुजरात विश्वविद्यालय से संबद्ध कानूनी क्षेत्र में काम करने के दौरान उन्होंने सरकारी पक्ष की ओर से भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उपलब्ध प्रोफाइल के अनुसार वे वर्ष 2001 में असिस्टेंट गवर्नमेंट प्लीडर और 2002 में एडिशनल पब्लिक प्रासिक्यूटर रहे।

वर्ष 2016 में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 15 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति मिली। गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट भी उनकी प्रारंभिक नियुक्ति 6 अप्रैल 2016 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में होने की पुष्टि करती है।

गोधरा से जुड़े मामलों में भी सरकारी पक्ष रखा

जस्टिस कोगजे के न्यायिक जीवन से पहले की वकालत में गुजरात सरकार की ओर से महत्वपूर्ण मुकदमों में पैरवी का अनुभव भी रहा है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने वर्ष 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामलों में सरकार की ओर से पैरवी की थी। जस्टिस कोगजे 15 जुलाई 2031 को सेवानिवृत्त होंगे। इस लिहाज से हाईकोर्ट को लगभग पांच वर्ष का कार्यकाल देने वाले मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहे हैं।

#गजरत #क #जज #अलपश #यशवत #कगज #हग #एमप #हई #करट #क #नए #चफ #जसटस #अगल #सपतह #भपल #रजभवन #म #ल #सकत #ह #शपथ

Post Comment