×
इंदौर को मिलेगी जाम से मुक्ति, स्कीम 140 और कनाडिया अंडरपास पर बनेगी अतिरिक्त सर्विस रोड, सुगम होगा यातायात

इंदौर को मिलेगी जाम से मुक्ति, स्कीम 140 और कनाडिया अंडरपास पर बनेगी अतिरिक्त सर्विस रोड, सुगम होगा यातायात

इंदौर में इस नई व्यवस्था से दोनों प्रमुख अंडरपासों पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी और आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा।

Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 04:43:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 04:43:24 PM (IST)

कंट्रोल एरिया की जमीन पर बनेगी नई रोड।

HighLights

  1. कंट्रोल एरिया की जमीन पर बनेगी नई रोड
  2. नगर निगम बनाएगा समानांतर सर्विस रोड
  3. भू-स्वामियों को मिलेगा TDR/FAR का लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में यातायात को सुगम और सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। इसके तहत स्कीम 140 और कनाडिया बायपास अंडरपास के पास वर्तमान सर्विस रोड के समानांतर एक अतिरिक्त सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से दोनों प्रमुख अंडरपासों पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी और आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा।

निगमायुक्त ने किया 5 अंडरपासों का निरीक्षण

हाल ही में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के नगरीय क्षेत्र में स्थित पांच अलग-अलग अंडरपासों का धरातलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के विकल्पों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। निगमायुक्त ने बताया कि बायपास के दोनों ओर 22.5 मीटर का क्षेत्र ‘कंट्रोल एरिया’ कहलाता है। इस क्षेत्र का उपयोग भविष्य की ट्रैफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात निर्माण कार्यों के लिए किया जा सकता है।

#इदर #क #मलग #जम #स #मकत #सकम #और #कनडय #अडरपस #पर #बनग #अतरकत #सरवस #रड #सगम #हग #यतयत

Post Comment