×
शुभमन गिल ने 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अर्शदीप सिंह की टीम को 1 रन से हराया

शुभमन गिल ने 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अर्शदीप सिंह की टीम को 1 रन से हराया

6 सितंबर को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के 15वें मैच में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल फजलिका फॉल्कंस की तरफ से खेलने उतरे। उन्होंने अर्शदीप सिंह की कप्तानी वाली लुधियाना लॉयन्स के खिलाफ काफी तेजी से रन बनाए, लेकिन इस दौरान वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए और बिना कोई विकेट लिए उन्होंने 51 रन दे दिए। फजलिका फॉल्कंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में अर्शदीप की कप्तानी वाली लुधियाना लायंस 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।

फजलिका की टीम के लिए शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

फजलिका फॉल्कंस के लिए सबसे ज्यादा 40 रन शुभमन गिल ने बनाए। अपनी 21 बॉल की पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा प्रेरित दत्ता ने 36 रन और विकेटकीपर ईश राव ने 25 रनों का योगदान दिया। टीम के लिए जयवीर भिंडर 21, कप्तान सनवीर सिंह ने 17 और अंशुल चौधरी ने 15 रन का योगदान दिया। विहान मलहोत्रा 8, प्रांशु प्रताप 1 और आरुष लत्ता बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। गर्व कुमार 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लुधियाना लॉयन्स के लिए कार्तिक चड्ढा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान अर्शदीप का प्रदर्शन इस मैच में बेहद खराब रहा। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन लुटाए। उनकी इकॉनमी 12.80 की रही। उन्होंने 3 वाइड और 1 नोबॉल फेंका।

लुधियाना के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुधियाना की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए कार्तिक शर्मा और अभिजीत गर्ग ने 33 रन जोड़े। कार्तिक ने 32, वहीं अभिजीत ने 17 रन का योगदान दिया। इसके बाद सलिला अरोरा और युवी गोयल सस्ते में पवेलियन लौट गए। अरुण राजपुत ने 19 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। लुधियाना की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी। उस वक्त माधव सिंह और कृष भगत बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने मिलकर आखिरी ओवर में शानदार बैटिंग की और 17 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अंत में उनकी टीम जीत से एक रन दूर रह गई। इस सीजन की तीसरी जीत के साथ ही फजलिका फॉल्कंस की टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें

नाइजीरिया ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 4 रन से चटाई धूल

दलीप ट्रॉफी फाइनल में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, देखें VIDEO

Latest Cricket News


#शभमन #गल #न #क #सटरइक #रट #स #बनए #रन #अरशदप #सह #क #टम #क #रन #स #हरय

Previous post

इंदौर को मिलेगी जाम से मुक्ति, स्कीम 140 और कनाडिया अंडरपास पर बनेगी अतिरिक्त सर्विस रोड, सुगम होगा यातायात

Next post

‘फर्जी IAS’ तृप्ति रिमांड के बाद आज कोर्ट में होगी पेश; सिर्फ नकली दस्तावेज ही नहीं, AI से तैयार तस्वीरों से रची साजिश

Post Comment