×
नॉर्वे ओपन: डी गुकेश को नाकामुरा ने हराया, एरिगैसी ने जीता अपना मैच

नॉर्वे ओपन: डी गुकेश को नाकामुरा ने हराया, एरिगैसी ने जीता अपना मैच

Last Updated:

गुकेश को नॉर्वे शतरंज में नाकामुरा से हार मिली, जबकि एरिगैसी ने कारुआना को हराकर खिताबी दौड़ में वापसी की. कारुआना 12.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं.

Norway Chess: डी गुकेश नाकामुरा से हारे.

स्टवांगेर: अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने विश्व चैंपियन डी गुकेश की क्लासिकल प्रारूप में लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए पूरे तीन अंक हासिल किए, जबकि अर्जुन एरिगैसी ने नॉर्वे शतरंज में फैबियानो कारुआना को हराकर फिर से खिताबी दौड़ में वापसी की.

शुरुआती मुकाबलों में पिछड़ने के बाद गुकेश ने इस प्रतियोगिता में लय हासिल कर शानदार वापसी की थी. उन्होंने छठे और सातवें दौर में मैग्नस कार्लसन और एरिगैसी पर  जीत दर्ज की थी. वह हालांकि नाकामुरा को चार घंटे तक चले मैच में ज्यादा परेशान नहीं कर सके और अमेरिका के खिलाड़ी ने क्लासिकल प्रारूप में जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल किए.

भारतीय खिलाड़ी एरिगैसी ने आठवें दौर के अहम मुकाबले में सफेद मोहरों से खेल रहे नॉर्वे शतरंज के पूर्व चैंपियन कारुआना को ‘टाइम’ प्रारूप में हराकर शानदार जीत दर्ज की.

टूर्नामेंट में अब दो और दो बचे हुए है और गुकेश 11.5 अंकों के साथ नाकामुरा के साथ तीसरे स्थान पर है. एरिगैसी से हारने के बाद भी कारुआना (12.5 अंक) तालिका में शीर्ष पर है. आर्मागेडन टाई-ब्रेक में चीन के वेई यी से हारने वाले कार्लसन 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि एरिगैसी 10.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homesports

नॉर्वे ओपन: डी गुकेश को नाकामुरा ने हराया, एरिगैसी ने जीता अपना मैच

Source link
#नरव #ओपन #ड #गकश #क #नकमर #न #हरय #एरगस #न #जत #अपन #मच

Post Comment