×
पंधाना में एक माह से बारिश नहीं:  सोयाबीन-मक्का-कपास पर संकट; कांग्रेस ने मांगा फसल सर्वे और मुआवजे की मांग की – Khandwa News

पंधाना में एक माह से बारिश नहीं: सोयाबीन-मक्का-कपास पर संकट; कांग्रेस ने मांगा फसल सर्वे और मुआवजे की मांग की – Khandwa News


खंडवा के पंधाना क्षेत्र में करीब एक माह से पर्याप्त बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों पर संकट गहरा गया है। खेतों की नमी खत्म होने से सोयाबीन, मक्का और कपास समेत अन्य फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच गई हैं। फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। किसानों की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंधाना ने शुक्रवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने प्रभावित गांवों में तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने की मांग की। साथ ही नुकसान के आधार पर किसानों को राहत और मुआवजा देने की मांग की। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें योजना के तहत जल्द क्लेम दिलाने की मांग भी ज्ञापन में की गई। किसानों के सामने आर्थिक नुकसान का खतरा
किसानों ने खरीफ सीजन में खाद-बीज, कीटनाशक, दवाइयों और अन्य कृषि सामग्री पर बड़ी राशि खर्च की है। लंबे समय से बारिश नहीं होने से खेतों में नमी लगातार कम हो रही है। फसल तैयार होने के समय बारिश की कमी से किसानों के सामने आर्थिक नुकसान का खतरा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह ने कहा कि प्रभावित गांवों में जल्द फसल सर्वे शुरू किया जाना चाहिए। सर्वे के आधार पर शासन के नियमों के अनुसार किसानों को राहत और मुआवजा दिया जाए। उन्होंने फसल बीमा कराने वाले किसानों के क्लेम की प्रक्रिया जल्द पूरी कर राशि दिलाने की मांग की। रबी सीजन के लिए डीएपी-यूरिया की उपलब्धता की मांग ज्ञापन में आगामी रबी सीजन के लिए खाद की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने सोसायटियों और खाद दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया और एनपीके उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खाद वितरण के लिए टोकन व्यवस्था लागू होने के बावजूद किसानों को आसानी से टोकन नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने रबी सीजन में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा कि फसल खराब होने की स्थिति में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए खेतों का सर्वे बिना देरी के कराया जाना जरूरी है। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस संगठन महासचिव धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पंधाना विधानसभा प्रभारी हरचरण सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्रसिंह दीवाल, रूपाली बारे, सचिन बारे, जिला पंचायत सदस्य मनोज भरतकर, आशाराम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल, वीरेंद्र सिंह, डॉ. मुरली महाजन, पलाश जैन, रविंद्र घाटे, नूपुर जैन, सदाशिव महाजन, यशराज सिंह सोलकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#पधन #म #एक #मह #स #बरश #नह #सयबनमकककपस #पर #सकट #कगरस #न #मग #फसल #सरव #और #मआवज #क #मग #क #Khandwa #News

Previous post

विराट कोहली और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे लंदन में मिले, दोनों के बीच क्या हुई बात

Next post

Duleep Trophy के फाइनल में खराब प्रदर्शन के बाद छलका मोहम्मद सिराज का दर्द, कहा- ब्रेक ने बदल दिया सबकुछ

Post Comment