×
MP Weather: भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP Weather: भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP Weather 14th September: मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर नीमच, मंदसौर और श्योपुर समेत प्रदेश के पश्चिमी कई इलाकों में वर्षा का येलो अलर्ट …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 09:40:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 10:49:31 PM (IST)

मध्य प्रदेश में 3 ट्रफ लाइनों से झमाझम बारिश।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 3 ट्रफ लाइनों से झमाझम बारिश
  2. भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में होगी बारिश
  3. दक्षिण-पश्चिम मप्र में लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक साथ सक्रिय तीन ट्रफ लाइनों और लो-प्रेशर सिस्टम के चलते रविवार को पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी जिलों में झमाझम वर्षा हुई। इस दौरान राजगढ़ में सर्वाधिक 32 मिलीमीटर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 21 मिलीमीटर, रतलाम में 20 मिलीमीटर और टीकमगढ़ में 14 मिलीमीटर पानी गिरा।

भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे शाम करीब साढ़े चार बजे तेज बारिश हुई और आधे-पौन घंटें में 2.0 मिलीमीटर पानी बरसा। इसके अलावा इंदौर, जबलपुर, धार, गुना, रायसेन, सागर, खंडवा, उज्जैन और बैतूल सहित 17 जिलों में हल्की वर्षा हुई।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मप्र और उत्तर विदर्भ पर लो-प्रेशर क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उत्तर गुजरात की ओर बढ़ेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और तमिलनाडु की ओर फैली तीन अलग-अलग ट्रफ लाइनें प्रदेश से होकर गुजर रही हैं।

यह भी पढ़ें- कार को ओवरटेक के चक्कर में पलटी यात्री बस, बालाघाट-बैहर मार्ग पर मची चीख-पुकार; 25 यात्री घायल

इनके असर से पश्चिमी मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी, जबकि मध्य क्षेत्र में हल्की वर्षा और पूर्वी जिलों में केवल छिटपुट बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर और श्योपुर समेत प्रदेश के पश्चिमी कई इलाकों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में कहां कितनी हुई वर्षा

शहर / स्थान दर्ज की गई वर्षा (मिमी में)
धार 9.0
छिंदवाड़ा, दमोह व उज्जैन 5.0
बैतूल व खंडवा 4.0
रायसेन व उमरिया 3.0
जबलपुर, सिवनी व सीधी 2.0
नर्मदापुरम व इंदौर 1.0
गुना 0.4

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 29.7 23.5
इंदौर 29.9 23.0
ग्वालियर 33.0 26.7
जबलपुर 29.9 24.0

नोट — तापमान डिग्री सेल्सियस में

#Weather #भपल #इदर #समत #कई #जल #म #भर #बरश #क #चतवन #मसम #वभग #न #जर #कय #यल #अलरट

Previous post

KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने गर्लफ्रेंड से की शादी, जानें क्या करती है दुल्हन

Next post

ड्रोन से निगरानी के बाद जुए की फड़ पर छापा: एक किमी दूर तक कैमरों से नजर, पुलिस पहुंचने से पहले जुआरी भागे – Bhopal News

Post Comment