×
ड्रोन से निगरानी के बाद जुए की फड़ पर छापा:  एक किमी दूर तक कैमरों से नजर, पुलिस पहुंचने से पहले जुआरी भागे – Bhopal News

ड्रोन से निगरानी के बाद जुए की फड़ पर छापा: एक किमी दूर तक कैमरों से नजर, पुलिस पहुंचने से पहले जुआरी भागे – Bhopal News


क्राइम ब्रांच ने रविवार तड़के स्टेशन बजरिया इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई निगरानी बदमाश शफीक उर्फ मास्साब के घर पर की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाईटेक तरीके से जुए का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। इसके लिए घर के आसपास कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मदद से करीब एक किलोमीटर दूर तक निगरानी की जाती थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रोन से इलाके की निगरानी करने के बाद मकान पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही घर में जुआ खेल रहे कई लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने जब्त की कारें पुलिस को मौके से जुए में इस्तेमाल ताश के पत्ते और हजारों रुपए की नकदी मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ संचालित करने के आरोप में शफीक उर्फ मास्साब समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शफीक का बेटा और स्टेशन बजरिया इलाके का कुख्यात बदमाश रूसी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से रूसी की BMW कार समेत चार कारें जब्त की हैं। अब पुलिस फरार रूसी की तलाश कर रही है। साथ ही, जुए के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन की भी जानकारी जुटाई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने रविवार रात कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए निगरानी का हाईटेक सिस्टम तैयार कर रखा था। पुलिस अब जब्त कैमरों और अन्य उपकरणों की जांच कर रही है।

#डरन #स #नगरन #क #बद #जए #क #फड #पर #छप #एक #कम #दर #तक #कमर #स #नजर #पलस #पहचन #स #पहल #जआर #भग #Bhopal #News

Previous post

MP Weather: भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Next post

‘रजाउल्लाह शुरू से पाकिस्तानी टीम में क्यों नहीं थे?’ इंग्लैंड से 3-0 की हार पर दिनेश कार्तिक ने टीम सिलेक्शन पर उठाए सवाल

Post Comment