भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच हो चुका है, जिसे भारत ने सात विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है। इस बीच दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया के लिए एक झटके वाली खबर आई है। स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती घायल हो गए हैं। वे बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
वरुण ने चार ओवर फेंककर दिए 16 रन और चटकाया एक विकेट
वरुण चक्रवर्ती हाल ही में अपनी इंजरी से बाहर होकर टीम इंडिया में वापस आए हैं। वे भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच में खेले भी थे। सीरीज के पहले मैच में वरुण ने चार ओवर डाले थे और 16 रन देकर एक सफलता हासिल की थी। इस बीच पता चला है मैच के दौरान ही वरुण को चोट लग गई थी, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है। सीरीज का दूसरा मैच वे नहीं खेल पाएंगे, जो कि 15 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को होना है। हो सकता है कि वे तीसरा मैच भी मिस करें। ये एक चिंता की बात है।
एशियन गेम्स में खेलने को लेकर भी सस्पेंस
भारतीय टीम इस अफगानिस्तान सीरीज के बाद जापान में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जाएगी। अगर वरुण की चोट गंभीर हुई तो वे उससे भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वरुण की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता चलने पर ही जानकारी मिलेगी कि वे कितने वक्त के लिए टीम से बाहर होंगे। हालांकि टीम के लिए ये टेंशन बढ़ाने वाली बात होगी, क्योंकि वरुण भारत के लिए विकेटटेकर गेंदबाज माने जाते हैं।
जुलाई में ही चोटिल हुए थे वरुण
टीम इंडिया जब जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तब वरुण उस टीम का हिस्सा थे और मैच भी खेले थे, लेकिन इसके बाद चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे करीब तीन महीने तक टीम से बाहर रहे, लेकिन एक ही मैच और खेलकर फिर बाहर हो गए हैं। इससे कहीं ना कहीं सेंटर आफ एक्सीलेंस यानी सीओई पर भी सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। ऐसा नहीं है कि अकेले वरुण के साथ ऐसा हुआ हो, इससे पहले कुछ और खिलाड़ी सीओई से ठीक होकर आए, लेकिन फिर चोटिल होकर बाहर हो गए। देखना होगा कि बीसीसीआई इसको लेकर क्या फैसला करती है।
यह भी पढ़ें
ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी कब तक रहेंगे एसीसी अध्यक्ष, क्या शुरू हो चुकी है उल्टी गिनती?
अभिषेक शर्मा ने कर ली रोहित शर्मा की बराबरी, पहले ओवर में एक छक्का और बन जाएगा रिकॉर्ड
Latest Cricket News
#IND #AFG #T20I #सरज #क #बच #टम #इडय #क #झटक #सटर #खलड #ह #गय #इजरड



Post Comment