×
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हुए:पोस्ट में लिखा- हमारे फ्यूचर गोल अलग, आपसी सहमति से फैसला लिया

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हुए:पोस्ट में लिखा- हमारे फ्यूचर गोल अलग, आपसी सहमति से फैसला लिया


भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग हो गए हैं। आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। आकृति ने लिखा- हम दोनों के फ्यूचर गोल्स और परिस्थितियां अलग हैं। इस वजह से हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।’ आकृति ने पोस्ट में लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लोगों अपील की है कि इस फैसेल पर किसी तरह की अटकलें ना लगाएं। आकृति ने लिखा- प्यार और परवाह के बावजूद यह फैसला आकृति ने अपने पोस्ट में कहा कि एक-दूसरे के प्रति प्यार और परवाह होने के बावजूद दोनों ने यह स्वीकार किया कि उनकी राहें एक साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के फैसले को समझने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए सभी का धन्यवाद। जुलाई में आकृति की पोस्ट के बाद रिश्ते पर सवाल उठे थे जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्हें ‘कई बार धोखा मिला है और हर अफवाह सच है।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि उनका और पृथ्वी शॉ का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के दावे भी सामने आए। हालांकि, बाद में आकृति ने यह स्पष्ट किया की वह पोस्ट पृथ्वी शॉ से नहीं जुड़ा था। रिपोर्ट्स में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे। साथ ही सगाई की तस्वीरें भी डिलीट नहीं की गई थीं। इसी साल मार्च में सगाई की थी 8 मार्च 2026 को पृथ्वी और आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रिश्ते का ऐलान किया था। अब इसके 6 महीने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। उनके यूट्यूब पर 90 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति के अलावा सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी:अफगानिस्तान से तीसरा टी-20 आज, राशिद 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने के करीब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पूरी खबर पढ़ें…
#करकटर #पथव #श #और #मगतर #आकत #अगरवल #अलग #हएपसट #म #लख #हमर #फयचर #गल #अलग #आपस #सहमत #स #फसल #लय

Previous post

मिड-डे मील का खाद्यान्न-राशि न मिलने से बढ़ी परेशानी: झाबुआ में महिलाएं बोली- मानदेय 4,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 मिले – Jhabua News

Next post

जब नाम बताया ‘नरेंद्र मोदी’ तो लोग रह गए दंग, साबित करने के लिए हर जगह दिखाना पड़ता है आधार कार्ड | Madhya Pradesh Five Narendra Modi Namesakes Id Card Story

Post Comment