दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में 1 सितंबर को एक ऑटो पलटने से दो छात्राएं घायल हो गई थीं। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद शुक्रवार दोपहर वे अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचीं। परिजनों ने ऑटो चालक पर कार्रवाई और इलाज के लिए मुआवजे की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह हादसा 1 सितंबर को सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे 15 पर सेहरी गांव के पास हुआ था। तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार करीब आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से अभिलाषा चढ़ार और अंजनी गौंड की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। ये छात्राएं सेहरी गांव से ई-रिक्शा से हाई स्कूल झलौन जा रही थीं। सेहरी के पास एक ढाबे के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्राओं को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस को भी इस बारे में बताया गया था। एसपी ऑफिस पहुंची घायल छात्राओं अभिलाषा और अंजनी ने बताया कि ऑटो चालक पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण वे परिजनों के साथ एसपी ऑफिस आए हैं। घायल छात्रा अभिलाषा की मां पानाबाई ने बताया कि 1 सितंबर को यह घटना हुई थी। उनकी बेटियों के कंधे में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें जबलपुर रेफर किया गया। पानाबाई ने 3 सितंबर को तेंदूखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने न तो ऑटो चालक पर मामला दर्ज किया है और न ही उसका ऑटो जब्त किया है। परिवार की मांग है कि बेटियों के इलाज में जो पैसा खर्च हुआ है, उसके लिए मुआवजा दिया जाए और ऑटो चालक पर कार्रवाई हो। एसपी ने छात्राओं और उनके परिजनों को जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
#दमह #म #ऑट #पलटन #स #घयल #छतरए #एसप #ऑफस #पहच #परजन #न #ऑट #चलक #पर #कररवई #और #मआवज #क #मग #क #एसप #बल #जच #करग #Damoh #News



Post Comment