×
मऊगंज में गोवंशों की मौत पर अल्टीमेटम:  मांगें नहीं मानीं तो गोसेवक करेंगे बड़ा आंदोलन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन – Mauganj News

मऊगंज में गोवंशों की मौत पर अल्टीमेटम: मांगें नहीं मानीं तो गोसेवक करेंगे बड़ा आंदोलन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन – Mauganj News


मऊगंज में आवारा गोवंशों की मौत और उनके संरक्षण की खराब व्यवस्था को लेकर गौसेवक अखिलेश पांडे ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने 4 अक्टूबर तक मांगों पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समाधान नहीं हुआ, तो लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा था। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्ट्रेट के सामने सांकेतिक धरना भी दिया गया था। ज्ञापन में गोवंशों की सुरक्षा, सड़क हादसों की जांच और गौशालाओं की व्यवस्था में पारदर्शिता जैसी कई मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को मुदरिया फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में कई गोवंशों की जान गई थी। इसके बाद 16 सितंबर को भी इसी इलाके में बड़ी संख्या में गोवंश मरे हुए मिले थे। ज्ञापन में इन दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने, हादसों के कारणों का पता लगाने और लापरवाही तय करने की मांग की गई है। अखिलेश पांडे ने कहा कि 4 अक्टूबर तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्टर कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्रमिक धरना व अनशन किया जाएगा। उन्होंने आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही।

#मऊगज #म #गवश #क #मत #पर #अलटमटम #मग #नह #मन #त #गसवक #करग #बड #आदलन #कलकटरट #म #सप #जञपन #Mauganj #News

Previous post

एमपी में इंदौर-महू रोड पर छात्रों ने लगाया जाम: बस किराया बढ़ोतरी और छात्राओं से अभद्रता का आरोप

Next post

भारत डेविस कप से बाहर, साउथ कोरिया से हारा:सुमित नागल फिर फेल; टीम 30 साल से टॉप-8 में नहीं पहुंची

Post Comment