×
भोपाल में तंबाकू-गुटखा फैक्ट्री पर GST का छापा, 60 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

भोपाल में तंबाकू-गुटखा फैक्ट्री पर GST का छापा, 60 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

भोपाल के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में जीएसटी इंटेलिजेंस ने गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारकर 60 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी।

Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:29:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:29:38 AM (IST)

भोपाल में गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा

HighLights

  1. गुरु ब्रांड गुटखा अवैध रूप से बन रहा था
  2. मशीनें छिपाकर चलाई जा रही थी फैक्ट्री
  3. संचालक सुरेश सिंह गिरफ्तार, जांच जारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राजधानी भोपाल में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपये से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है।

नवाबगंज के न्यू चौकसे नगर में चल रही थी फैक्ट्री

यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक यह फैक्ट्री गैर-कानूनी तरीके से चलाई जा रही थी और परिसर में मशीनों को छिपाकर रखा गया था। यहां “गुरु” ब्रांड नाम से तंबाकू उत्पाद बनाए जा रहे थे।

#भपल #म #तबकगटख #फकटर #पर #GST #क #छप #करड #स #जयद #क #टकस #चर #पकड #मलक #गरफतर

Previous post

400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व

Next post

भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज, एशियन गेम्स का फाइनल खेले बिना ही चैंपियन बन सकता है भारत, जानें नियम

Post Comment