आंकड़ों के अनुसार अवैध शराब का परिवहन बड़े पैमाने पर दोपहिया वाहनों से किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 74 वाहन जब्त किए गए हैं।
HighLights
- इस अवधि में 27,216 लीटर अवैध शराब जब्त की गई
- 62,272 किलो महुआ लाहन और 1,441 किलो भांग भी जब्त
- अनुमानित मूल्य दो करोड़ 21 लाख 31 हजार रुपये बताया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने पिछले साढ़े पांच माह में बड़ी कार्रवाई की है। एक अप्रैल से 15 सितंबर तक विभाग ने 3245 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 27,216 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही 62,272 किलो महुआ लाहन और 1,441 किलो भांग भी जब्त की गई। विभाग ने शराब के साथ-साथ उसके निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और परिवहन के साधनों को भी निशाना बनाया। जब्त की गई मदिरा और अन्य सामग्री का अनुमानित मूल्य दो करोड़ 21 लाख 31 हजार 562 रुपये बताया गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए जिले में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच की जा रही है। होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।
शराब परिवहन में 74 वाहन जब्त
आंकड़ों के अनुसार अवैध शराब का परिवहन बड़े पैमाने पर दोपहिया वाहनों से किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 74 वाहन जब्त किए गए हैं। इसमें 67 दोपहिया, तीन तीनपहिया और चार चारपहिया वाहन शामिल हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत 1.26 करोड़ रुपये से अधिक है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान और तेज किया जाएगा।
#इदर #जल #म #अवध #शरब #क #नटवरक #पर #एकशन #सढ #पच #महन #म #बनए #तन #हजर #कस



Post Comment