5 दिनों तक बैंक बंद रहने से आम जनता और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मुख्य रूप से कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
HighLights
- लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक
- 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल
- आज से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है
डिजिटल डेस्क, भोपाल। यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण लेन-देन या काम पूरा करना है, तो उसे अगले 3 दिनों (बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) के भीतर निपटा लें। इसके बाद अगले 5 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के तुरंत बाद बैंक कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल के कारण शाखाओं में काम ठप रहेगा।
हड़ताल से कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?
5 दिनों तक बैंक बंद रहने से आम जनता और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मुख्य रूप से कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसकी वजह से चेक क्लियरेंस प्रक्रिया रुक जाएगी। शाखाओं से कैश जमा और निकासी ठप रहेगी। साथ ही बैंकों में प्रशासनिक और ड्राफ्ट संबंधी काम लटक जाएंगे।
बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग क्या हैं?
वर्तमान में बैंकों में हर दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी होती है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगें हैं कि सप्ताह में 5 दिन काम की व्यवस्था लागू की जाए। शनिवार की छुट्टी के बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह के साथ ही स्केल-IV लागू करने की मांग रखी है।
3 चरणों में आंदोलन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के कॉर्डिनेटर वी.के. शर्मा के अनुसार, सरकार के साथ कई दौर की वार्ता होने के बावजूद 5-डे वीक की वाजिब मांग को टाला जा रहा है। सरकार के टालमटोल वाले रवैये के विरोध में यूनियनों ने तीन चरणों में आंदोलन की रणनीति तैयार की है।
#एमप #म #दन #बद #रहग #बक #स #सतबर #तक #दशवयप #हडतल #तरख #तक #नपटए #जरर #कम



Post Comment