×
Billie Jean King Cup के क्वार्टर फाइनल में होगा इटली और चीन का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव

Billie Jean King Cup के क्वार्टर फाइनल में होगा इटली और चीन का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव

महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले अभी जारी हैं, जिसमें स्पेन और चेकिया की टीम जहां सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी है तो वहीं तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल अभी खेला जाना बाकी है। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच यूक्रेन और बेल्जियम की टीम के बीच में होगा जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला इटली और स्पेन की टीम के बीच में 24 सितंबर से चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जाएगा। टेनिस फैंस इन दोनों ही मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसमें भारत में तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जाएगा।

कब और कहां देखा पाएंगे लाइव एक्शन?

24 सितंबर को बिली जीन किंग कप का तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। आप इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT पर देख सकते हैं। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जो यूक्रेन और बेल्जियम की टीम के बीच में होगा उसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 से होगी जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल मैच जो इटली और स्पेन की टीम के बीच में होगा उसकी शुरुआत 24 सितंबर को मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी।

तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबले होने की पूरी उम्मीद

बिली जीन किंग कप में तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में जीतने वाली टीम के बीच में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इन दोनों ही क्वार्टर फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद की जा रही है। यूक्रेन और बेल्जियम की टीम के बीच में होने वाली मैच को लेकर बात की जाए तो इसमें यूक्रेन की तरफ से एलिना मिखाइलोवना स्वितोलिना एक्शन में दिखाई देंगी। वहीं इटली और चीन के बीच में होने वाले क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें इटली की टीम की टीम का अब तक पलड़ा भारी दिखा है, जिसमें वह 3-0 से आगे हैं, ऐसे में उनकी कोशिश अपने इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

 

Billie Jean King Cup का दूसरा Quarter Final, कजाकिस्तान बनाम स्पेन, VETO OTT पर देखें लाइव

Billie Jean King Cup के Quarter Final 1 में चेक रिपब्लिक और ग्रेट ब्रिटेन के बीच मैच जारी, VETO OTT पर देखें Live


#Billie #Jean #King #Cup #क #कवरटर #फइनल #म #हग #इटल #और #चन #क #आमनसमन #VETO #OTT #पर #दख #लइव

Post Comment