ग्वालियर. शासकीय महाविद्यालय भितरवार में आयोजित जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीवाजी विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में जीवाजी विश्वविद्यालय ने शासकीय महाविद्यालय चीनोर की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी हासिल की। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
#टबल #टनस #म #जवज #वशववदयलय #चपयन



Post Comment