राजगढ़ जिले के ब्यावरा में घरेलू विवाद के दौरान ससुर ने बहू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें व्यक्ति महिला पर हमला करता दिख रहा है। घायल महिला बबीता राठौर को अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके सिर में 5-6 टांके आए हैं। महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद उसे घर से निकालने के लिए लगातार झगड़ा किया जा रहा है। बबीता ने बताया कि उनकी शादी 2012 को ब्यावरा निवासी सुमित राठौर से हुई थी। वह वार्ड-17 की बंशी नगर कॉलोनी में पति, सास मंजू राठौर और ससुर ग्यारसी राम के साथ रहती थीं। 2021 में पति की हादसे में मौत पीड़ित महिला ने बताया कि 2021 को गुना बायपास के पास ट्रक की टक्कर से पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद बबीता सिलाई का काम करके बेटे का पालन-पोषण कर रही है। दरवाजे पर दोनों के बीच कहासुनी बबीता ने बताया कि 24 सितंबर को घर के दरवाजे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान ससुर ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया। महिला का बेटा मौके पर था। उसने मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उसके ससुर दिखाई दे रहा है। बबीता का आरोप है कि पति की मौत के बाद से उसके सास-ससुर उसे घर से निकालना चाहते हैं। इसी बात को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। महिला ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
#ससर #न #बह #पर #कय #कलहड #स #हमल #महल #घयल #सर #म #टक #आए #ममल #ववद #पर #हआ #थ #झगड #घर #स #नकलन #क #भ #आरप #rajgarh #News



Post Comment