सीधी में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद कर नए बस स्टैंड से बसें चलाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को बस मालिक, चालक, ऑपरेटर और फुटपाथ कारोबारी पुराने बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बसों का संचालन बंद होने से वर्षों से यहां कारोबार कर रहे लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। 10 साल से कर रहीं कारोबार धरने में शामिल चूड़ी-कंगन कारोबारी नीरजा सोनी ने बताया कि वह करीब 10 साल से पुराने बस स्टैंड पर दुकान चला रही हैं। इससे पहले उनकी मां करीब 40 साल तक यहां कारोबार करती थीं। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की आवाजाही कम होगी और इसका सीधा असर दुकानदारी पर पड़ेगा। इसी कारोबार से परिवार का भरण-पोषण होता है। 200 परिवारों की आजीविका जुड़ी होने का दावा कांग्रेस नेता आकाश सिंह चौहान रिंकू ने प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि पुराने बस स्टैंड से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 200 परिवारों की आजीविका जुड़ी है। उनके अनुसार बस स्टैंड के आसपास 40 से अधिक दुकानें हैं। आकाश सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड को हटाकर यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तस्वीरे देखिए… एसडीएम बोलीं- फुटपाथ कारोबारी फिलहाल दुकान लगा सकेंगे एसडीएम प्रिया पाठक ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के अनुसार पुराने बस स्टैंड से बस संचालन बंद कर सभी बसों को नए बस स्टैंड से चलाया जाना है। इसी के तहत गुरुवार से पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ कारोबारियों को हटाने का फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। वे पहले की तरह अपना कारोबार कर सकते हैं।
#परन #बस #सटड #स #बस #हटन #पर #परदरशन #मलककरबर #धरन #पर #बठ #बलरजरट #पर #असर #पडग #परशसन #न #कहफटपथ #दकनदर #क #नह #हटएग #Sidhi #News



Post Comment