भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 11वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने रिकर्व के फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। इस टीम में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम शामिल रही। इंडिया को मौजूदा एडिशन में तीरंदाजी में चौथा गोल्ड मिला है। उसने कंपाउंड टीम इवेंट के तीनों गोल्ड जीते हैं। थोड़ी देर में मिक्स्ड रिकर्व और मेंस रिकर्व टीम के मुकाबले भी होंगे। गेम्स के 13वें दिन भारत मेडल टैली के 7वें स्थान पर है। उसके पास 67 मेडल हैं। इनमें 11 गोल्ड, 23 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
#भरत #न #एशयन #गमस #म #11व #गलड #जततरदज #क #चथ #गलड #मडल #महल #रकरव #टम #न #करय #क #हरय



Post Comment