×
Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा, मिलेगी अतिरिक्त राशि, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान | Ladli Behna will get a big gift of extra amount on Rakshabandhan

Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा, मिलेगी अतिरिक्त राशि, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान | Ladli Behna will get a big gift of extra amount on Rakshabandhan

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। महिलाओं को संपत्ति के पंजीयन में 2 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके फलस्वरुप पिछले एक साल में 70 प्रतिशत संपत्तियों का पंजीयन महिलाओं के नाम पर हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को उद्योग लगाने के लिए भी छूट का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कंगाल हो गया बड़ा बैंक, उपभोक्ताओं के पैसे डूबे, एफडी की राशि भी नहीं मिल रही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनपद पंचायत गंगेव के भवन निर्माण तथा हिनौती गौधाम में बांध निर्माण की घोषणा की। मनगवां में स्टेडियम निर्माण तथा देवास हाईस्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मनगवां तिवनी मोड़ से प्रयागराज रोड तक टू लेन सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। 5.5 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 16.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मनगवां विधानसभा को 50 करोड़ की सौगात

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र को करीब 50 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात मिली है। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र को 6 लेन ओवरब्रिज और हिनौती गोधाम की सौगात दी है। इसके साथ-साथ कई निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास की गाड़ी सरपट दौड़ती रहेगी। समारोह में गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी भी उपस्थित थे।

Source link
#Ladli #Behna #Yojana #लड़ल #बहन #क #रकषबधन #पर #बड़ #तहफ #मलग #अतरकत #रश #मखयमतर #न #कय #ऐलन #Ladli #Behna #big #gift #extra #amount #Rakshabandhan

Post Comment