×
शिक्षकों का गांधी प्रतिमा के सामने धरना:  विदिशा में बोले- 20 साल की सर्विस के बाद अब TET क्यों, 3 मांगों को लेकर प्रदर्शन – Vidisha News

शिक्षकों का गांधी प्रतिमा के सामने धरना: विदिशा में बोले- 20 साल की सर्विस के बाद अब TET क्यों, 3 मांगों को लेकर प्रदर्शन – Vidisha News


विदिशा गांधी जयंती पर विदिशा में शिक्षकों ने अपनी तीन मांगों को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने एक दिन का धरना दिया। संयुक्त शिक्षक मोर्चा के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में TET परीक्षा रद्द करने, पहली नियुक्ति से वरिष्ठता तय करने और ई-अटेंडेंस खत्म करने की मांग की गई। मोर्चा के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रघुवंशी ने बताया कि 20 साल से ज्यादा सेवा दे रहे शिक्षकों की पुरानी सेवा खत्म कर नई नियुक्ति और वरिष्ठता तय की जा रही है। 1998 से नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता बाद की तारीख से तय होने से उनकी दो दशक की सेवा प्रभावित हो रही है। उन्होंने TET परीक्षा को भी अनुचित बताया। नेटवर्क की समस्या का दिया हवाला शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस को भी अव्यावहारिक बताया। उनका कहना है कि ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या रहती है। नेटवर्क नहीं होने पर अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाएगी। शिक्षकों ने सुंदरकांड पाठ और उपवास कर विरोध जताया। शाम को जिला प्रशासन के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

#शकषक #क #गध #परतम #क #समन #धरन #वदश #म #बल #सल #क #सरवस #क #बद #अब #TET #कय #मग #क #लकर #परदरशन #Vidisha #News

Previous post

IND vs WI 3rd ODI: 400 रन लुटाने वाले गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करेगी टीम इंडिया? जानें किसका कट सकता है पत्ता

Next post

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया:टेस्ट खेलने का सपना अधूरा रहा, वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे

Post Comment