स्मृति अब नियमित व्हाइट-बॉल कप्तान होंगी। इससे पहले भी वह बतौर कार्यवाहक कप्तान 18 टी20 इंटरनेशनल और 4 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। कप्तानी मिलने पर स्मृति मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम को लीड करने की जिम्मेदारी मिलना बहुत ही खास सम्मान है। इंडिया को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए हमेशा बहुत मायने रखता है और अब टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलना कुछ ऐसा है, जिसे मैं बहुत महत्व देना चाहूंगी। मैं बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, टीममेट्स और उन सभी की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए मेरे पूरे सफर में मेरा साथ दिया।
#BCCI #क #बड #फसल #समत #मधन #क #भरतय #महल #टम #क #कपतन #बनन #क #ऐलन



Post Comment