इस वक्त भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है, जिसे टीम इंडिया ने जीतने में कामयाबी हासिल की है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरे मैच की बारी है। अब सीरीज का दूसरा और बाकी बचे हुए मैच कब खेले जाएंगे, ये अभी से जान लीजिए, ताकि आप उस मैच के लिए तैयार रहें।
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच आठ विकेट से किया था अपने नाम, श्रेयस अय्यर ने ठोकी सेंचुरी
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने आठ विकेट से अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो केवल 14.2 ओवर में ही दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार शतक ठोकने में सफलता हासिल की थी। ये श्रेयस अय्यर कर टी20 इंटरनेशनल में पहली सेंचुरी है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा
अब अगर दूसरे मैच की बात करें तो ये रांची के जीएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को होना है। यानी अभी एक दिन का वक्त बचा है। इसके बाद तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा। 14 अक्टूबर को चौथा मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में होना है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 9 अक्टूबर और बाद के सभी मैच भारतीय समय अनुसार शाम को सात बजे से शुरू होंगे, इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे मैच के लिए टॉस होगा।
टीम इंडिया बनाना चाहेगी सीरीज में और बढ़त, वेस्टइंडीज पलटवार की कोशिश करेगी
भारतीय टीम की कोशिश होगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई जाए, वहीं वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लेकर आया जाए। वेस्टइंडीज की टीम भले ही पहला मैच हार गई हो, लेकिन ये टीम पलटवार के लिए जानी जाती है। देखना होगा कि दोनों टीमें आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करती हैं। मुकाबला काफी जबरदस्त होने की उम्मीद की जा सकती है।
यह भी पढ़ें
PBKS को लगा झटका, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ, IPL से पहले करनी होगी 3 नए कोचों की तलाश
कगिसो रबाडा की फिटनेस पर आया ताजा अपडेट, डरबन टेस्ट से पहले आखिरी वक्त तक होगा फैसला
Latest Cricket News
#भरत #बनम #वसटइडज #दसर #ट20 #मकबल #कब #खल #जएग #नट #कजए #बक #मच #क #शडयल



Post Comment