दोस्ती का भरोसा…घर में साथ रहने की सहूलियत का फायदा उठा कर एक युवक ने अपनी लिवइन पार्टनर का डेढ़ करोड़ रुपये कीमती सोना चुरा लिया। आरोपित युवक को अप…और पढ़ें
HighLights
- युवती के अलमारी में सोने का बिस्किट देखा तो रची साजिश
- लसूड़िया पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से आरोपी को जोधपुर से पकड़ा
- आरोपी से करीब 1.10 करोड़ रुपये का माल बरामद
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दोस्ती का भरोसा…घर में साथ रहने की सहूलियत का फायदा उठा कर एक युवक ने अपनी लिवइन पार्टनर का डेढ़ करोड़ रुपये कीमती सोना चुरा लिया। आरोपित युवक को अपने गांव में सरपंच का चुनाव लड़ना था और महंगे शौक भी पूरे करने थे। लसूड़िया पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 1.10 करोड़ रुपये का सोना और अन्य सामान बरामद हुआ है।
डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठौड़ के अनुसार बीसीएम पार्क(निपानिया) निवासी 44 वर्षीय रेणु शर्मा द्वारा चोरी की रिपोर्ट लिखवाई थी। 10 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच रेणु की अलमारी से सोने के बिस्किट और अन्य आभूषण चोरी हो गए।
साथ रहने वाले दोस्त गोपाल जाखड़ पर संदेह जताया
टीआई राजकुमार यादव ने घटना स्थल देखा तो रेणु ने अपने साथ रहने वाले दोस्त गोपाल जाखड़ पर संदेह जताया। वारदात के बाद गोपाल घर से चला गया था और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली तो जोधपुर के आसपास की मिली। इससे शक गहरा गया और एक टीम रवाना कर दी।
प्रारंभिक पूछताछ में ही गोपाल टूट गया
गुरुवार को पुलिस ने आरोपित गोपाल उर्फ गोपी पुत्र श्यामलाल जाखड़ निवासी गारासनी जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ही गोपाल टूट गया और बताया कि रेणु के साथ रहते हुए उसने घर की अलमारी में सोने के बिस्किट देखे थे। अगले महीने उसके गांव में सरपंच के चुनाव होना है। वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और इसके लिए रुपये की जरूरत थी। महंगे शौक पूरे करने के लिए भी उसे रकम चाहिए थी। इसी कारण उसने सोने का बिस्किट चुरा लिए।
630 ग्राम सोना और आईफोन बरामद
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 630 ग्राम वजनी सोने का बिस्किट, 40 ग्राम की सोने की चेन, दो लाख रुपये नकद और एक आइफोन जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सोने के बिस्किट की कीमत करीब एक करोड़ रुपये और चेन की कीमत करीब छह लाख रुपये है। फरियादी के अनुसार चोरी माल की कीमत डेढ करोड़ रुपये है। आरोपित ने शेष माल बरामद नहीं करवाया है।
यह भी पढ़ें- मां करती थी रेकी, बेटा-बहू काटते थे ताले; 8 लाख के माल के साथ तीनों गिरफ्तार
#इदर #म #दसत #क #आड #म #डढ #करड #क #सन #पर #सरपच #क #चनव #लडन #क #लए #क #चर #लवइन #परटनर #गरफतर



Post Comment