×
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में – Vindhya Bhaskar

Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में – Vindhya Bhaskar

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति न मिलने के बावजूद पहुंचे लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है और सीमाओं पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

CJP Protest Live Update: दिल्ली जंतर-मंतर पर पुलिस का कड़ा एक्शन

Abhijit Dipke Detained: फ्लाइट के अंदर ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके की फ्लाइट जैसे ही दिल्ली में लैंड हुई, वैसे ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी सीधे विमान के अंदर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास समझ गए कि उन्हें डिटेन करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बातचीत के बाद तीनों नेताओं को अपनी हिरासत में ले लिया और वैन में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। इसके साथ ही सीजेपी की लीगल हेड रत्ना और ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है।

Heavy Security and Metro Closures: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद और धारा 163 लागू
कॉकरोच जनता पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट पहले ही बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि CJP की ओर से 7 अक्टूबर को आवेदन दिया गया था, जो कि नियमों और तय समयसीमा के अनुसार नहीं था। नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू की गई है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

#Delhi #CJP #Protest #Live #Update #अभजत #दपक #और #अनय #नत #हरसत #म #Vindhya #Bhaskar

Previous post

रोहित शर्मा ने सालो बाद 2023 वर्ल्ड कप की हार का खोला राज, बताया कैसे बदली टीम इंडिया की सोच?

Next post

सहवाग बोले- वैभव सूर्यवंशी में मेरी सोच दिखती है:पहली गेंद पर शॉट लगाना चाहते हैं; उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह

Post Comment