×
भांजे की मौत की खबर से उज्जैन में मौसी को लगा सदमा, निधन | Family Tragedy Nephew Death News Shock Kills Aunty

भांजे की मौत की खबर से उज्जैन में मौसी को लगा सदमा, निधन | Family Tragedy Nephew Death News Shock Kills Aunty

पुलिस के अनुसार, अजय अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ उज्जैन गया था। स्नान के दौरान दोस्त और उसकी पत्नी ने नदी में स्नान कर लिया, जबकि अजय ने कहा कि मैं बाद में नहाऊंगा, आप लोग दर्शन कर आओ। दोनों स्नान कर लौटे तो अजय वहां नहीं मिला। दिनभर तलाश के बाद शाम को परिजनों को सूचना दी गई। अजय का मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। राजगढ़ में भी शिकायत की गई। इसी बीच पुलिस को दो शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों को पहचान के लिए बुलाया गया, जहां एक शव की पहचान अजय के रूप में हुई। उसका शव नरसिंह घाट पर मिला। उज्जैन की महाकाल थाना क्षेत्र में पोस्टमॉर्टम कराया गया। अजय की करेड़ी में बर्तन की दुकान है, सामान्य तौर पर ही वह दोस्त के साथ क्षिप्रा नदी में स्नान के लिए उज्जैन गया था।

#भज #क #मत #क #खबर #स #उजजन #म #मस #क #लग #सदम #नधन #Family #Tragedy #Nephew #Death #News #Shock #Kills #Aunty

Previous post

दंपती सेल्फॉस की गोली लेकर बिजली घर पहुंचे: 20 हजार जमा करने के बाद भी 22 हजार का बिल आया, विदिशा में परेशान परिवार – Vidisha News

Next post

इंडिया A टीम से चोटिल ऋषभ पंत बाहर:न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 मैच नहीं खेलेंगे; कुमार कुशाग्र को मिला मौका

Post Comment