नगर संभाग उत्तर, दक्षिण और पूर्व के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। इससे लोगों को निर्धारित समय तक बिजली की समस्या का सामना करना …और पढ़ें
HighLights
- मेंटेनेंस के कारण कटौती
- कई प्रमुख इलाके प्रभावित
- 4 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में बिजली कंपनी द्वारा अलग-अलग फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नगर संभाग उत्तर, दक्षिण और पूर्व के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। इससे लोगों को निर्धारित समय तक बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
प्रेमनगर, बेलदारपुरा, कृष्णा नगर और कृष्णापुरम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रहेगी बंद
नगर संभाग उत्तर के प्रेमनगर फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गोसपुरा नंबर एक व दो, हरिजन बस्ती, पोस्ती खाना, गोलपाड़ा, मैदाई मोहल्ला, अनाजगंज, गुदड़ी मोहल्ला, चूड़ी मार्केट, लोहामंडी, कोटा वाला मोहल्ला और खिड़की मोहल्ला प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग दक्षिण के बेलदारपुरा फीडर पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे बेलदारपुरा, तिल्ली फैक्ट्री, काला सैयद और जय श्रीराम कालोनी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
नगर संभाग पूर्व के इन फीडरों पर बिजली गुल रहेगी। इसके चलते आदर्श कालोनी, महावीर कालोनी, बैंक कालोनी, काल्पी ब्रिज कालोनी, कृष्णा नगर, रिलायंस पेट्रोल पंप, साठ फुटा रोड, जनकपुरी और आइएटीएस स्कूल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
कृष्णापुरम फीडर पर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे बीपी सिटी, साईं सिटी, चबूतरा के पास वाला क्षेत्र, मदर टच स्कूल, रामजानकी पुरम, कृष्णापुरम और गुरुकृपा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
#गवलयर #क #कई #इलक #म #बधवर #क #बजल #कटत #मटनस #क #चलत #घट #बद #रहग #आपरत



Post Comment