Indian spinner Shree Charani: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस मुकाबले में जहां बतौर कप्तान स्मृति मंधाना के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, वहीं भारतीय स्पिनर श्री चरणी पर नजरें जमी होंगी। श्री चरणी पर जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराने का सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय स्पिनर श्री चरणी एक कैलेंडर वर्ष में 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाली किसी टेस्ट खेलने वाले देश की पहली महिला क्रिकेटर बनने से महज तीन विकेट दूर हैं।
#Shree #Charani #ट20 #इटरनशनल #म #रकरड #क #दहलज #पर #भरतय #सपनर #शर #चरण #महज #वकट #ह #दर



Post Comment