×
बदरवास में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:  गुना से लौट रहे रामपाल यादव की गई जान, चालक कार छोड़कर भागा – Shivpuri News

बदरवास में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत: गुना से लौट रहे रामपाल यादव की गई जान, चालक कार छोड़कर भागा – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम NH-46 पर ईश्वरी पुल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार रामपाल यादव की मौत हो गई। रामपाल गुना से दांतों का इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे। पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी जान चली गई। रामपाल गुहांसा गांव के रहने वाले थे और उनकी उम्र 36 साल थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा। हालांकि, कार क्षतिग्रस्त होने से वह ज्यादा दूर नहीं जा पाया और फिर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को खबर मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है। फरार कार चालक को ढूंढा जा रहा है।

#बदरवस #म #कर #क #टककर #स #बइक #सवर #क #मत #गन #स #लट #रह #रमपल #यदव #क #गई #जन #चलक #कर #छडकर #भग #Shivpuri #News

Previous post

दमोह-सागर हाईवे पर हादसा, पहिये में फंसा बाइक सवार, ड्राइवर बस छोड़कर फरार

Next post

चेतन शर्मा बोले- गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाएं BCCI:गेंदबाजों को इतना मत मारो कि वे दोबारा मैदान पर न आना चाहें

Post Comment