रायपुर57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेफाली ने 25 गेंद पर 6 चौकोंं और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।
भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। ओपनर शेफाली वर्मा ने 25 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 23 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहीं।

कप्तान स्मृति मंधाना ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
शेफाली ने टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाए
शेफाली वर्मा ने 2026 में विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में 922 रन बनाए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसी साल 824 रन बनाए।

भारत ने साल में 17वीं टी-20 जीत दर्ज की
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने 2026 में अपनी 17वीं टी-20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की। यह एक कैलेंडर वर्ष में भारत की सबसे ज्यादा जीत हैं। इससे पहले टीम ने 2018 में 23 मैचों में 16 जीत दर्ज की थीं।
शेफाली-मंधाना ने पावरप्ले में बनाए 76 रन
103 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 76 रन बना दिए। शेफाली ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। शेफाली 55 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक भारत जीत के करीब पहुंच चुका था।

शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 47 गेंद पर 96 रन की साझेदारी की।
जिम्बाब्वे की टीम 102 रन ही बना सकी
- इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 102/8 के स्कोर पर रोक दिया। चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 और जोसेफिन नकोमो ने 27 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। हालांकि टीम ने लगातारर अंतराल पर विकेट गंवाए।
- भारत की ओर से निकी प्रसाद ने 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी को 1-1 विकेट मिला। जिम्बाब्वे की पारी में 3 बल्लेबाज रनआउट भी हुईं।

जिम्बाब्वे की केलिस एनधलोवु को आउट करने के बाद जश्न मनातीं भारतीय गेंदबाज नंदनी शर्मा।
निकी प्रसाद ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए
निकी प्रसाद ने 14वें ओवर में अपनी पहली 2 गेंदों पर विकेट झटके। उन्होंने जिम्बाब्वे की बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो और न्याशा ग्वांजुरा को आउट किया।
पहली गेंद पर मुगेरी का कैच विकेटकीपर ऋचा घोष ने पकड़ा। अगली गेंद पर ग्वांजुरा LBW आउट हुईं। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। हालांकी निकी हैट्रिक नहीं ले सकीं।

निकी ने इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली 2 गेंद पर 2 विकेट लिए।
———————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
गावस्कर बोले- हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता:टीम इंडिया को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए, 4 बॉलर्स खिलाने चाहिए

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशना बंद करना चाहिए। पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता। 77 साल के गावस्कर ने शनिवार रात को कहा कि इंडियन टीम को अलग-अलग रोल प्ले करने वाले प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

#मधन #क #कपतन #म #भरत #क #लगतर #दसर #जतजमबबव #क #वकट #स #हरय #शफल #क #फफट #समत #न #नबद #रन #बनए



Post Comment