×
सलकनपुर से दर्शन कर देवास लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन दो बार पेड़ से टकराया, 20 से ज्यादा घायल

सलकनपुर से दर्शन कर देवास लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन दो बार पेड़ से टकराया, 20 से ज्यादा घायल

सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर धाम में माता के दर्शन कर लोडिंग वाहन से शिप्रा क्षेत्र में लौट रहे श्रद्धालु मंगलवार दोपहर भोपाल इंदौर हाईवे पर नेवरी फाट…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 02:37:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 02:37:55 PM (IST)

हादसे के बाद यह हालत हो गई लोडिंग वाहन की। -नईदुनिया

HighLights

  1. भोपाल-इंदौर हाईवे पर नेवरी फाटा क्षेत्र में हुआ हादसा
  2. वाहन का पिछला हिस्सा उखड़कर अलग हुआ
  3. वाहन अचानक अनियंत्रित होकर एक के बाद एक दो पेड़ों से टकराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर धाम में माता के दर्शन कर लोडिंग वाहन से शिप्रा क्षेत्र में लौट रहे श्रद्धालु मंगलवार दोपहर भोपाल इंदौर हाईवे पर नेवरी फाटा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। लोडिंग वाहन अचानक अनियंत्रित होकर एक के बाद एक दो पेड़ों से टकराया और नीचे गहराई में उतर गया।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, आसपास से बचाने के लिए लोग दौड़े। बच्चों से लेकर महिलाएं, किशोरियां और पुरुष करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन सभी को डायल 112 एंबुलेंस और निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को रेफर कर दिया गया।

naidunia_image

हादसे के बाद लोडिंग में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। -नईदुनिया

एक बालक के सिर में अंदरूनी गंभीर चोट होने से वह बात करने की स्थिति में नहीं था

एक बालक के सिर में अंदरूनी गंभीर चोट होने से वह बात करने की स्थिति में नहीं था। घायल होने वाले सभी लोग शिप्रा, टिगरियागोगा और इंदौर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं जो आपस में रिश्तेदार व जान पहचान के हैं। यह लोग सोमवार शाम को माता दर्शन के लिए रवाना हुए थे। हादसे के दौरान वाहन का पिछला हिस्सा उखड़कर अलग हो गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनकच्छ एसडीओपी श्यामचंद शर्मा टीम के साथ मौके पर और जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली।

यह हुए हादसे में घायल

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार राम, कार्तिक मंगूबाई तीनों निवासी ग्राम टिगरिया गोगा शिप्रा देवास, वर्षा पत्नी कार्तिक निवासी हरसोला इंदौर, अनीता राजोरिया निवासी तेजाजी नगर क्षेत्र इंदौर, प्रेमबाई पत्नी रमेशचंद्र, पूजा पत्नी आनंद, भाग्य श्री, दिव्यांशी निवासी पीर कराडिया शिप्रा, निशा निवासी टिगरिया गोगा आदि घायल हुए हैं।

#सलकनपर #स #दरशन #कर #दवस #लट #रह #शरदधलओ #क #लडग #वहन #द #बर #पड #स #टकरय #स #जयद #घयल

Post Comment