×
मंदसौर पुलिस लाइन में 60 लाख का जिम शुरू:  पुलिसकर्मी परिवार समेत कर सकेंगे एक्सरसाइज; रहवासियों के लिए लगेगी फीस – Mandsaur News

मंदसौर पुलिस लाइन में 60 लाख का जिम शुरू: पुलिसकर्मी परिवार समेत कर सकेंगे एक्सरसाइज; रहवासियों के लिए लगेगी फीस – Mandsaur News

मंदसौर पुलिस लाइन में जवानों और लोगों की फिटनेस के लिए करीब 60 लाख की लागत से एक हाईटेक जिम बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर इस नए जिम का उद्घाटन किया।

.

जिम में कसरत के लिए डंबल, वेटलिफ्टिंग और रनिंग मशीन समेत कई आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। यहां लोगों को सही तरीके से कसरत सिखाने के लिए ट्रेनर भी तैनात रहेंगे। इस जिम की सुविधा पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के साथ-साथ जनता को भी मिलेगी।

हालांकि लोगों को इसके लिए तय फीस देनी होगी, जो अभी तय नहीं की गई है, लेकिन 500 से 700 रुपए तक फीस तय की जा सकती है।

उद्घाटन के बाद सांसद सुधीर गुप्ता खुद मशीनों पर हाथ आजमाते नजर आए, वहीं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी मशीनों पर कसरत की।

एसपी ने क्या बताया?

एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि खेल विभाग की मदद से पुलिस लाइन में यह शानदार जिम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर इंसान के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि लोग रोजाना कसरत करके खुद को फिट और तंदुरुस्त रख सकें।

इस मौके पर कलेक्टर दिव्यांक सिंह, एसपी विनोद कुमार मीना और विधायक विपिन जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

#मदसर #पलस #लइन #म #लख #क #जम #शर #पलसकरम #परवर #समत #कर #सकग #एकसरसइज #रहवसय #क #लए #लगग #फस #Mandsaur #News

Post Comment