×
खंडवा का सबसे बड़ा रावण 20 सेकंड में जला:  50 हजार लोग देखने पहुंचे; बीजेपी-कांग्रेस के नेता बोले- बाबा गंगाराम को बहुत अड़चनें आई – Khandwa News

खंडवा का सबसे बड़ा रावण 20 सेकंड में जला: 50 हजार लोग देखने पहुंचे; बीजेपी-कांग्रेस के नेता बोले- बाबा गंगाराम को बहुत अड़चनें आई – Khandwa News


खंडवा के नवचंडी मैदान पर बुधवार रात सबसे बड़े रावण का दहन किया गया। 81 फीट ऊंचे रावण के पुतले को रात 9.40 बजे अग्निबाण से जलाया गया। देखते ही देखते महज 20 सेकंड में पूरा पुतला जलकर खाक हो गया। इससे पहले रात 8 बजे से शुरू हुई भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। रावण दहन देखने के लिए नवचंडी मंदिर से लेकर मैदान तक करीब 50 हजार लोग जुटे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस बार रावण दहन का कार्यक्रम धार्मिक आयोजन के साथ-साथ आयोजक महंत बाबा गंगाराम के समर्थन को लेकर भी चर्चा में रहा। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर बाबा गंगाराम के प्रति समर्थन जताया। मंच से भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी आयोजन में आई अड़चनों का जिक्र किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा गंगाराम को कार्यक्रम आयोजित करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आयोजन के दौरान नवचंडी माता के जयकारे गूंजते रहे। 81 फीट के रावण को अग्निबाण से किया दहन
नवचंडी मैदान पर रावण दहन को लेकर शाम से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। रात 8 बजे से आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखरने के साथ ही मैदान में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ता गया। इसके बाद रात 9.40 बजे 81 फीट ऊंचे रावण के पुतले पर अग्निबाण छोड़ा गया। अग्निबाण लगते ही पुतले में आग फैल गई और करीब 20 सेकंड में रावण का पुतला जलकर खाक हो गया। इस नजारे को देखने के लिए मैदान और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने रावण दहन देखा और आतिशबाजी का आनंद लिया। बाबा गंगाराम के समर्थन में जलीं मोबाइल की टॉर्च
रावण दहन के दौरान बाबा गंगाराम के समर्थन में लोगों का एक अलग अंदाज देखने को मिला। मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर समर्थन जताया। मोबाइल की रोशनी से मैदान जगमगा उठा। आयोजन के दौरान यह दृश्य चर्चा का विषय रहा। दरअसल, नवचंडी मेले के आयोजन को लेकर पिछले दो वर्षों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। बाबा गंगाराम के आधिपत्य से नवचंडी मेले का आयोजन नगर निगम ने अपने हाथ में ले लिया है। इसके बाद से मेले के आयोजन और उसकी व्यवस्थाओं को लेकर बाबा गंगाराम और उनसे जुड़े पक्षों के बीच असहमति का मुद्दा चर्चा में रहा है। ऐसे में इस बार रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और मोबाइल की टॉर्च जलाकर किए गए समर्थन को बाबा गंगाराम के प्रति लोगों के जुड़ाव के तौर पर देखा गया। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने मंच से किया अड़चनों का जिक्र
कार्यक्रम को भाजपा नेता एवं महापौर अमृता यादव के जेठ मंगल यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी और विधायक कंचन तनवे ने संबोधित किया। मंच से वक्ताओं ने आयोजन के दौरान आई मुश्किलों का जिक्र करते हुए बाबा गंगाराम के प्रयासों की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि बाबा गंगाराम के कार्यक्रम में कई अड़चनें आईं। अलग-अलग स्तर पर मुश्किलें खड़ी हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वक्ताओं ने आयोजन को लेकर आए व्यवधानों के बावजूद कार्यक्रम संपन्न होने को नवचंडी माता की इच्छा और आशीर्वाद से जोड़कर अपनी बात रखी। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का एक ही मंच से आयोजन में आई अड़चनों का जिक्र करना भी कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रहा। धार्मिक आयोजन में राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी के साथ बाबा गंगाराम के समर्थन में जुटी भीड़ ने आयोजन को अलग पहचान दी। बाबा गंगाराम बोले- यादव परिवार हमेशा साथ रहा कार्यक्रम के दौरान महंत बाबा गंगाराम ने यादव परिवार के साथ अपने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यादव परिवार हमेशा उनके साथ रहा है। उन्हें किसी से कोई दिक्कत नहीं है। नवचंडी मेले के आयोजन को लेकर पिछले दो वर्षों से नगर निगम और बाबा गंगाराम के बीच अधिकारों से जुड़ा मुद्दा चर्चा में है। ऐसे में बाबा गंगाराम का यह बयान भी महत्वपूर्ण रहा। हालांकि, मंच से आयोजन में आई अड़चनों का जिक्र करने वाले वक्ताओं ने किसी विशेष व्यक्ति या संस्था की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी। प्रफुल्ल मंडलोई और लव जोशी ने किया संचालन नवचंडी मैदान पर हुए इस आयोजन में धार्मिक आस्था, रावण दहन और आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल मंडलोई और लव जोशी ने किया। मंडलोई ने रामायण के प्रसंगों को वाचन किया। इस दौरान रामपालसिंह सोलंकी, सुनिता सकरगाये, प्रशांत बारचे, चारूलता यादव, प्रदीप यादव, शोभाग सांड, अनीस अरझरे आदि मौजूद थे।

#खडव #क #सबस #बड #रवण #सकड #म #जल #हजर #लग #दखन #पहच #बजपकगरस #क #नत #बल #बब #गगरम #क #बहत #अडचन #आई #Khandwa #News

Post Comment