×
मैहर में टेलीस्कोप से चंद्रमा और शनि को प्रत्यक्ष देखा, आकाशगंगाओं को देखकर विद्यार्थी रोमांचित

मैहर में टेलीस्कोप से चंद्रमा और शनि को प्रत्यक्ष देखा, आकाशगंगाओं को देखकर विद्यार्थी रोमांचित

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। किताबों में ग्रहों और आकाशगंगाओं के बारे में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शनिवार की शाम यादगार बन गई। टेलीस्कोप से चंद्रमा और शनि ग्रह को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिला तो विद्यार्थियों की जिज्ञासा और उत्साह देखते ही बना।

ब्रह्मांड के रहस्यों से परिचित कर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें

शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मैहर में आयोजित खगोल विज्ञान के व्याख्यान में प्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रो. एस. नटराजन ने विद्यार्थियों को ब्रह्मांड के रहस्यों से परिचित कराया और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विभिन्न पहलुओं को रोचक ढंग से समझाया

प्रो. नटराजन ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को रोचक ढंग से समझाते हुए विद्यार्थियों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

आकाशगंगाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं

कार्यक्रम में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने की। प्रो. नटराजन ने सौरमंडल, ग्रहों, उपग्रहों और आकाशगंगाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया

प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मंजुलता श्रृंगी ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो. शैलेन्द्र प्रताप ने किया।

चंद्रमा और शनि को करीब से देखने का अनुभव

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रायोगिक सत्र रहा। इसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और अतिथियों ने टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा और शनि ग्रह के दर्शन किए। अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियों को प्रत्यक्ष अनुभव से समझने का यह अवसर विद्यार्थियों के लिए खास रहा।

एकाग्रता और समर्पण से मिलेगी सफलता

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शत-प्रतिशत प्रयास करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एकाग्रता, समर्पण, निष्ठा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर प्रयास करने से सफलता हासिल की जा सकती है।

#महर #म #टलसकप #स #चदरम #और #शन #क #परतयकष #दख #आकशगगओ #क #दखकर #वदयरथ #रमचत

Previous post

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान:बाबर आजम कप्तान बने रहेंगे, सलमान आगा की वापसी; 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

Next post

टाइगर श्राॅफ हमला- गिरफ्तारी से पहले लगाई इंस्टा स्टोरी: बंदूक के साथ वीडियो, कारतूस की माला पहने आया नजर; इंदौर आया था बदमाश प्रांजल – Indore News

Post Comment