भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का फ्रेंच ओपन 2026 टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 24 अक्टूबर को हुए महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की अकेची को तीन गेम तक चले मैच में 2-1 के अंतर से मात देने के साथ साल 2026 में दूसरी बार सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अब खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना साउथ कोरिया की वर्ल्ड रैंकिंग नंबर-1 खिलाड़ी आन से यांग से होगा जिनके खिलाफ अब तक सिंधु का रिकॉर्ड बेहतर देखने को नहीं मिला है और ऐसे में 25 अक्टूबर को होने वाला फाइनल मैच उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।
सिंधु ने पहले सेट को एकतरफा किया अपने नाम, दूसरे में मिली हार
पीवी सिंधु ने जापान की खिलाड़ी हिना अकेची के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की थी जिसमें उन्होंने पहले सेट को एकतरफा 21-10 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे सेट में सिंधु को अकेची से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने यह सेट 20-22 के अंतर से गंवा दिया और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर आ गया जिसके बाद सभी की नजरें इस मुकाबले के तीसरे और निर्णायक सेट पर टिकी हुई थी।
आखिरी सेट में की सिंधु ने अच्छी शुरुआत और दर्ज की जीत
जापान की हिना अकेची के खिलाफ पीवी सिंधु ने दूसरे सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की जिसमें उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर रखी हुई थी। इसके बाद सिंधु ने इस सेट को 21-16 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। सिंधु और अकेची के बीच में यह सेमीफाइनल मुकाबला एक घंटे 13 मिनट तक चला जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच में बेहतरीन टक्कर देखने को मिली। सिंधु ने इस मैच में जीत के बाद दिए अपने बयान में जहां खुशी व्यक्त की तो वहीं उन्होंने कहा कि पिछले करीब डेढ़ साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह मेरे लिए मुश्किल दौर था। ऐसे में मेरे लिए यह समझना बेहद जरूरी था कि मुझे पीछे लौटकर बिल्कुल शुरुआत से काम करना होगा। हमने एक टीम बनाई और यह समझने की कोशिश की कि शारीरिक और मानसिक रूप से हमारी स्थिति क्या है और हम कहां खड़े हैं।
ये भी पढ़ें
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड मेडल सहित जीते रिकॉर्ड कुल 114 पदक
पैरा एशियन गेम्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो इवेंट में तीनों पदक पर किया कब्जा, सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड मेडल
#पव #सध #न #फरच #ओपन #क #फइनल #म #पकक #क #जगह #खतब #मकबल #म #हग #सउथ #करय #क #आन #स #यग #स #समन



Post Comment