×
डिंडौरी में वस्तु और गोपी घी के सैंपल फेल, तीन माह में भोपाल भेजे थे 12 नमूने; विक्रेताओं को भेजा नोटिस

डिंडौरी में वस्तु और गोपी घी के सैंपल फेल, तीन माह में भोपाल भेजे थे 12 नमूने; विक्रेताओं को भेजा नोटिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री का मामला जांच में सामने आया है। जिला मुख्यालय की चार दुकानों से लिए गए वास्तु घी और गोपी घी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं।

चारों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चारों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पिछले तीन महीनों में ही जिले में 12 सैंपल अमानक स्तर के पाए गए हैं, जिससे मिलावटखोरी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

40 सैंपल की रिपोर्ट में 12 अमानक मिले

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जिले भर में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। छह महीनों में विभाग ने 93 खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे हैं। जिनमें 40 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसी में 12 अमानक मिले हैं।

सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था

विभाग द्वारा बताया गया कि घी, तेल, मावा, पनीर, नमकीन, मसाले, दूध, मिठाई और बिस्किट सहित अन्य सामग्री का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

अझवार और बटौंधा में एक्सपायरी सामग्री का जखीरा

सबसे चिंताजनक स्थिति ग्रामीण अंचलों में देखने को मिल रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा तेकाम द्वारा सोमवार को डिंडौरी जनपद के अझवार और बटौंधा गांव में निरीक्षण किया गया। इस दौरान किराना दुकानों में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की सामग्री मिली।

चावल सहित अन्य सामग्री के सैंपल लिए

बटौंधा में संचालित शिव किराना स्टोर में आठ प्लेट खस्ता एक्सपायरी मिला। यहां से प्रतिबंधित गाय छाप कलर दो बैग जब्त किया गया। इसी दुकान से चावल सहित अन्य सामग्री के सैंपल लिए गए।

संबंधित को नोटिस जारी किया गया

अझवार में संचालित सांवरिया सेठ की दुकान में भी बडी मात्रा में बिस्किट और मसाले के पैकेट एक्सपायरी पाए गए। यहां से नमकीन, तेल के सैंपल जांंच के लिए लेते हुए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।

एक्सपायरी सामग्री को जब्त कर नष्ट होगी

अझवार में रमेश कुमार अग्रवाल की दुकान से दूध के पैकेट का सैंपल लिया गया। इन गांवों में विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। टीम ने मौके पर ही सारी एक्सपायरी सामग्री को जब्त कर नष्ट कराया।

एक्सपायरी देखे बिना ही सामान खरीद लेते हैं

ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी के अभाव में वे एक्सपायरी देखे बिना ही सामान खरीद लेते हैं, जिससे खासकर बच्चों में उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ रही हैं।

वास्तु और गोपी घी में क्या मिला

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के हरिओम संस और के मार्ट से वास्तु घी के सैंपल लिए गए थे, जबकि बिलैया पूजन दुकान और अग्रवाल किराना स्टोर से गोपी घी के सैंपल लिए गए थे, जिनमें मिलावट की पुष्टि हुई है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार दोनों घी में निर्धारित फैट की मात्रा मानक से कम पाई गई है और वनस्पति घी की मिलावट के संकेत मिले हैं। विभाग अब इन दोनों प्रकरणों को एडीएम न्यायालय में पेश करेगा, जहां आगामी कार्यवाही होगी।

जिला मुख्यालय की दुकानों से लिए गए वास्तु घी और गोपी घी का सैंपल जांच में फेल मिला है। संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब करते हुए प्रकरण एडीएम के यहां लगाया जाएगा। कलेक्टर मैडम के निर्देशन में लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को बटौंधा और अझवार में बडी मात्रा में एक्सपायरी सामग्री मिली थी, जिसे नष्ट कराने के साथ सैंपल भी लिया गया है।

प्रभा तेकाम, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डिंडौरी।

यह भी पढ़ें- 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण : सुप्रीम कोर्ट में सरकार की याचिका में 10 खामियां, तीन कैविएट भी दाखिल

#डडर #म #वसत #और #गप #घ #क #सपल #फल #तन #मह #म #भपल #भज #थ #नमन #वकरतओ #क #भज #नटस

Post Comment