केपटाउन में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे वह याद नहीं रखना चाहेंगे। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने रबाडा अपना खाता भी नहीं खोल सके। वह अब टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह 23वां मौका था जब रबाडा डक पर पवेलियन लौटे। इस मामले में उन्होंने मोर्ने मोर्केल का रिकॉर्ड तोड़ा जो 22 बार डक पर आउट हुए थे।
साउथ अफ्रीका को मिली थी शानदार शुरुआत
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के इस निर्णायक और रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। एक समय साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की नींव रखी थी, लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पूरी टीम को 82.3 ओवर में 329 रन पर समेट दिया। पारी के अंत में मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। स्टार्क ने पारी के 83वें ओवर की तीसरी गेंद पर कगिसो रबाडा को शून्य के निजी स्कोर पर LBW आउट करके साउथ अफ्रीका की पारी का अंत किया।
रबाडा गेंदबाजी में कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन
भले ही कगिसो रबाडा दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक ऐसा खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे वे कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 329 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के सामने साउथ अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाज टिक नहीं सके। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अब मुकाबला बहुत रोमांचक हो गया है और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में बैटिंग में कैसा प्रदर्शन करती है।
साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच की पहली पारी में कुल 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। इसमें 3 फिफ्टी उनके टॉप-3 बल्लेबाजों ने लगाया। इस पारी में मार्कस एकरमैन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 94 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए। मार्करम ने 78, डेविड बेडिंगम ने 50 और मार्को यांसेन ने 52 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में रच दिया नया इतिहास
छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे से खुश नहीं हैं भुवनेश्वर कुमार, बोले- गेंदबाज मैच को कंट्रोल कर सकता है
Latest Cricket News
#कगस #रबड #क #नम #दरज #हआ #शरमनक #रकरड #टसट #करकट #म #23व #बर #डक #पर #हए #आउट



Post Comment