×
नाले में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत:  घर से खेलने निकला था; कैसे गिरा जांच कर रही पुलिस – Panna News

नाले में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत: घर से खेलने निकला था; कैसे गिरा जांच कर रही पुलिस – Panna News


पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के बड़ा पलका गांव में नाले में डूबने से सात साल के मयंक सिंह राजपूत की मौत हो गई। वह घर से खेलने निकला था और काफी देर तक नहीं लौटा। मयंक के पिता का नाम सरमन सिंह राजपूत है। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के पास नाले के किनारे उन्हें बच्चे के पैरों के निशान मिले। परिजन गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि वे नाले में तलाश करने पहुंचे और मयंक को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह नाले तक कैसे पहुंचा और पानी में कैसे गिरा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर अमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

#नल #म #डबन #स #सत #सल #क #बचच #क #मत #घर #स #खलन #नकल #थ #कस #गर #जच #कर #रह #पलस #Panna #News

Previous post

भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड पहुंचते ही कसी कमर, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

Next post

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, जोश इंग्लिस ने केप टाउन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Post Comment