इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एंड्रयू बालबर्नी 10वें ओवर में 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हैरी टेक्टर 7 रन बनाकर आउट हो गए, तो कर्टिस कैम्फर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर भी 28 रन ही बना सके। हालांकि, दूसरे छोर पर टीम टेक्टर जमे हुए थे। उन्होंने 81 गेंद में 73 रन की पारी खेली। इसके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 66 रन बनाए और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 गेंद में ताबड़तोड़ 47 रन की पारी खेली। नामीबिया की ओर से जेजे स्मिट ने चार विकेट चटकाए।
#IRE #NAM #रजसथन #क #जय #मदड #फर #मचई #सनसन #रन #पर #वकट #चटककर #तड #डल #वरलड #रकरड



Post Comment