केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने भोपाल विधानसभा पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे।
HighLights
- सीएम और भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे पुरी
- मंत्रिमंडल और विधायकों की रही मौजूदगी
- उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को राजधानी भोपाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन पत्र जमा करने के लिए केंद्रीय मंत्री पुरी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, सांसद वी.डी. शर्मा सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और पार्टी विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा परिसर पहुंचे।
तेलंगाना के कंटे सायन्ना भी नामांकन पत्र भरने पहुंचे
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उप चुनाव के लिए तेलंगाना के कंटे सायन्ना भी नामांकन पत्र भरने विधानसभा पहुंचे।
यह भी पढ़ें- MP Rajya Sabha: हरदीप सिंह पुरी के सामने कांग्रेस उतार सकती है उम्मीदवार, 12 नवंबर को मतदान
निर्विरोध निर्वाचन के आसार
विधानसभा सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री पुरी का स्वागत किया और उनकी जीत का भरोसा जताया। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने मध्य प्रदेश से खाली हुई सीट के लिए हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में पार्टी के मजबूत बहुमत को देखते हुए उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
#Rajya #Sabha #नमकन #दखल #करन #क #सथ #वधनसभ #पहच #हरदप #सह #पर



Post Comment